Mahendragarh News: कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार में डूबी हुई है : किरण चौधरी

0
11
कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार में डूबी हुई है : किरण चौधरी
Mahendragarh News: कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार में डूबी हुई है : किरण चौधरी

भाजपा में हर कार्यकर्ता को दिया जाता है पूरा मान-सम्मान
Mahendragarh News (आज समाज) महेंद्रगढ़: राज्यसभा सांसद किरण चौधरी ने कहा कि भाजपा में हर कार्यकर्ता को पूरा मान-सम्मान दिया जाता है जबकि कांग्रेस पार्टी में कार्यकर्ता को सम्मान देना तो दूर बल्कि उनका सार्वजनिक मंचों पर अपमान तक किया जाता है। भाजपा ने महेंद्रगढ़ से कंवर सिंह यादव जैसे साधारण कार्यकर्ता को पार्टी टिकट देकर साबित कर दिया है कि वह किसी भी कार्यकर्ता द्वारा की गई मेहनत का परिणाम उसे अवश्य देती है। ऐसे में हर कार्यकर्ता महेंद्रगढ़ से भाजपा प्रत्याशी कंवर सिंह यादव की जीत सुनिश्चित करने के लिए दिन रात एक करते हुए जुट जाए ताकि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाई जा सके। किरण चौधरी रविवार को माधोगढ़ स्थित अपने फार्म हाउस पर भाजपा प्रत्याशी कंवर सिंह यादव के पक्ष में कार्यकर्ता बैठक को संबोधित कर रही थी। किरण चौधरी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार में डूबी हुई है तथा यहां से कांग्रेस प्रत्याशी व उसके पुत्र पर अरबों रुपए के घोटालों का आरोप है। ऐसा उम्मीदवार आमजन का हितैषी कभी हो ही नहीं सकता।

पूरे एससी समाज को कांग्रेस ने किया अपमानित

कांग्रेस ने कुमारी शैलजा जैसी वरिष्ठ नेत्री को अपमानित कर पूरे एससी समाज को अपमानित किया है। किरण चौधरी ने अपने समर्थकों को निर्देश दिए कि वे घर-घर जाकर भाजपा के पक्ष में चुनाव प्रचार करें तथा पार्टी प्रत्याशी को रिकार्ड वोटों से विजयी बनाएं। भाजपा प्रत्याशी कंवर सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश की जनता का कोई भला कर सकता है तो वह भाजपा ही कर सकती है। भाजपा में ही हर वर्ग के हित सुरक्षित है तथा जनता अब कांग्रेस के जुमलो में नहीं आने वाली। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता खुद को कंवर सिंह यादव मानकर चुनाव प्रचार करें, उनके मान सम्मान में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।

यह भी पढ़ें :  Madhya Pradesh Accident: मैहर जिले में सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत, 24 घायल