Dharamshala News : धड़ों में बंटी कांग्रेस पार्टी : बिंदल

0
98
धड़ों में बंटी कांग्रेस पार्टी : बिंदल
धड़ों में बंटी कांग्रेस पार्टी : बिंदल
तीनों उपचुनावों में कांग्रेस के उम्मीदवारों को हराकर हिमाचल की जनता सरकार को सिखाएगी सबक 
 
Dharamshala News (आज समाज)धर्मशाला। देहरा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न बूथों की बैठकें करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिन्दल ने कहा कि देहरा की जनता ने ठान लिया है कि भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह को ही देहरा का विधायक बनाएंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार के राज में डेढ़ साल में हिमाचल प्रदेश अधोगति की ओर गया है।
डॉ. बिंदल ने कहा कि हिमाचल की कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाई जा रही है। प्रदेश के इतिहास में ऐसा अवसर कभी नहीं आया कि एक महीने के अंदर हिमाचल में अनेक-अनेक स्थानों पर योजनाबद्ध तरीके से गोलीबारी की घटनाएं हुई हो। इन गोलीबारी की घटनाओं के पीछे बड़े-बड़े माफिया गैंग्स का हाथ है और हिमाचल लगातार चिट्टा माफिया, ड्रग माफिया, कबाड़ माफिया के शिकंजे में कसता जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की लचर कानून व्यवस्था के लिए केवल और केवल मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह की सरकार जिम्मेवार है।
डॉ. बिंदल ने कहा कि डेढ़ वर्ष के सुखविन्द्र सरकार के शासन में प्रदेश की आर्थिक स्थिति बद से बदतर हुई है। 30000 करोड़ का कर्ज वर्तमान सरकार ले चुकी है और 9000 करोड़ का कर्ज और इस महीने लेने जा रही है। इसके बावजूद पूरे प्रदेश के विकास कार्य बंद हो चुके हैं। सेवानिवृत कर्मचारियों, अधिकारियों के मैडिकल बिल व अन्य देनदारियां पूरी तरह से बंद पड़ी हैं। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में पीने के पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। सड़कें गड्ढों में तबदील हो चुकी है और बिजली का कट आम बात हो गई है।