Himachal Political News : कांग्रेस केवल दुष्प्रचार करती है : मनोहर लाल

0
108
कांग्रेस केवल दुष्प्रचार करती है : मनोहर लाल
कांग्रेस केवल दुष्प्रचार करती है : मनोहर लाल
Himachal Political News(आज समाज) ऊना। भाजपा कार्यसमिति के मुख्य वक्ता केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहर लाल खट्टर ने भाजपा के संगठन एवं कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी केवल झूठ बोलकर दुष्प्रचार करने का कार्य करती हैं। संविधान बदलने पर कांग्रेस पार्टी ने जम कर झूठ भी बोला और दुष्प्रचार भी किया।
खट्टर ने कहा कि अग्निवीर योजना को लेकर भी कांग्रेस पार्टी में जमकर दुष्प्रचार किया‌। उन्होंने कहा कि वह योजना युवाओं के लिए है, बेरोजगारी हटाने के लिए है, देश भक्ति जगाने के लिए और एक व्यक्ति को प्रशिक्षित बनाने के लिए है। कांग्रेस पर केवल और केवल झूठ बोलना जानती है। उन्होंने कहा कि भाजपा केंद्र में बहुमत में है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार बने हैं, पर यह समझ नहीं आ रहा कि कांग्रेस किस बात से खुश हो रही है। उन्होंने कहा कि यूपीए और एनडीए के 10 साल के कार्यकाल की तुलना करें तो सीटों के मामले में भाजपा और एनडीए कांग्रेस से कई ऊपर है। कांग्रेस पोस्ट एलियंस से सरकार बनती है, ऐसा कांग्रेस ने पूर्व में भी किया है, पर भाजपा प्री एलायंस करती है।