Ambala News: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की तबीयत बिगड़ी

0
10
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की तबीयत बिगड़ी
Ambala News: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की तबीयत बिगड़ी

अंबाला व घरौंडा में आयोजित रैली में आना हुआ कैंसिल
Ambala News (आज समाज) अंबाला: शहर की विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी निर्मल सिंह के समर्थन में आयोजित चुनावी रैली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे नहीं आएंगे। खड़गे की आज सुबह अचानक दिल्ली में तबीयत बिगड़ गई। जिसकारण कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का रैली में आना कैंसिल हो गया। अब पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ही रैली को संबोधित कर कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगे। गौरतलब है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के स्टार प्रचारों में शामिल है। खड़गे को आज अंबाला और करनाल के घरौंडा में कांग्रेय प्रत्याशियों के पक्ष में रैली को संबोधित करने के लिए आना था।

ये भी पढ़ें : Himachal Weather : बारिश थमने के बाद भी पहाड़ दरकने का सिलसिला जारी

ये भी पढ़ें : Himachal News : पांगी घाटी के लोगों ने मांगा अलग विधानसभा क्षेत्र