Ambala News: आज हरियाणा आएंगे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे

0
5
आज हरियाणा आएंगे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे
Ambala News: आज हरियाणा आएंगे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे

अंबाला व घरौंडा में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में रैली को करेंगे संबोधित
Ambala News (आज समाज) अंबाला: हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रचार अपने चरम पर है। सभी पार्टियों ने अपने स्टार प्रचारकों को मैदान में उतार दिया है। जो अपनी पार्टी के प्रत्याशी के लिए जनता से वोट की अपील कर रहे है। दो दिन पहले ही रेवाड़ी में पंजाब के सीएम भगवंत मान अपनी पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में रोड शो निकाल चुके है। कुरुक्षेत्र में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष खुद पीएम मोदी भी रैली कर चुके है। वहीं अब कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में शामिल राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज अंबाला शहर से कांग्रेस के प्रत्याशी निर्मल सिंह के पक्ष रैली को संबोधित करेंगे। मल्लिकार्जुन खड़गे लोगों से निर्मल सिंह के पक्ष मतदान करने की अपील करेंगे। रैली की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। रैली में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी मौजूद रहे। रैली को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी निर्मल सिंह ने कहा कि भारी संख्या में काग्रेस कार्यकता रैली में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता पिछले 10 साल में भाजपा के कुशासन से तंग आ चुकी है। अबकी बार प्रदेश की बदलाव के पक्ष में है। जनता कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है।

घरौंडा में भी रैली को संबोधित करेंगे मल्लिकार्जुन खड़गे

अंबाला के अलाव कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे घरौंडा विधानसभा चुनाव में क्षेत्र में भी आज दोपहर 12 बजे रैली करेंगे। इस दौरान उनके साथ भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी मौजूद रहेंगे। घरौंडा में न्यासा इंडस्ट्रियल पार्क में दोनों सीनियर नेता वर्करों को संबोधित करेंगे।

यह भी पढ़ें: Yamunanagar News : कांग्रेस के तो वही हालत हैं जैसे कहावत है कि पल्ले नहीं है दाने कांग्रेस चली भुनाने : मनोहर लाल खट्टर