Himachal Political News : कांग्रेस के सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया  : डॉ. राजीव बिंदल

0
133
कांग्रेस के सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया  : डॉ. राजीव बिंदल
कांग्रेस के सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया  : डॉ. राजीव बिंदल
Himachal Political News (आज समाज)ऊना‌‌। भाजपा प्रदेश पदाधिकारी बैठक जिला ऊना कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा द्वारा टिफिन बैठक, विकास तीरथ यात्रा, विधानसभा घेराव, विधानसभा के अंदर विधायक दल का जबरदस्त प्रदर्शन, योग दिवस, तीर्थ स्थल की सफाई, त्रिदेव सम्मेलन, अम्बेडकर जयंती, युवा सम्मेलन, पन्ना प्रमुख सम्मेलन जैसे सैंकड़ों कार्यक्रम संगठन और कार्यकर्ताओं द्वारा संचालित किए गए। इससे पार्टी का बल बढ़ा और चुनावों के समय इन सभी अभियानों का पार्टी को बड़ा लाभ मिला।
डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि उपचुनावों में कांग्रेस सरकार द्वारा सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने के बावजूद भाजपा ने तीन सीटों पर विजय हासिल की। उन्होंने कहा कि विधानसभा में भाजपा का संख्या बल 25 था, उसके बावजूद भाजपा ने राज्यसभा में जीत हासिल की। यह हमारे राजनेताओं की कुशल नीति का परिणाम है और इस परिमाण ने हिमाचल में नया इतिहास रचा। उन्होंने कहा कि पूरे चुनावों में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और शांता कुमार का बहुमूल्य मार्गदर्शन मिला।