Mahendragarh News: कांग्रेस का घोषणा पत्र झूठ का पुलिंदा: प्रो.रामबिलास शर्मा

0
6
कांग्रेस का घोषणा पत्र झूठ का पुलिंदा: प्रो.रामबिलास शर्मा
Mahendragarh News: कांग्रेस का घोषणा पत्र झूठ का पुलिंदा: प्रो.रामबिलास शर्मा

हरियाणा में भी तीसरी बार पूर्ण बहुमत से बनेंगी भाजपा सरकार
Mahendragarh News (आज समाज) महेंद्रगढ़: कांग्रेस का घोषणा पत्र झूठ का पुलिंदा है, कांग्रेस की कथनी और करनी में अंतर है। उक्त बातें हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने आज जनपद के शहर महेंद्रगढ़ स्थित सैन धर्मशाला में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी को संबोधित करते हुए कही। इस मौके पर त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरियाणा भाजपा के सह प्रभारी बिप्लब देव एवं महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंवर सिंह यादव विशेष रूप से मौजूद थे। शर्मा ने कहा कि 10 वर्ष के केंद्र व प्रदेश सरकार के शासनकाल में देश के साथ-साथ प्रदेश में भी उन्नति के नए आयाम स्थापित किए हैं। आप सबके आशीर्वाद से तीसरी बार केंद्र में नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने हैं और हरियाणा में भी तीसरी बार पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार बनेगी।

कांग्रेस आम जनमानस से कोई सरोकार नहीं

भारतीय जनता पार्टी ने अपने संकल्प पत्र में 20 प्रमुख वायदे किए हैं जिनको भाजपा सरकार बनने पर हर हालत में पूरा किया जाएगा। 2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा संकल्प पत्र में किए गए वादों को एक-एक करके भाजपा सरकार ने पूरा करने का कार्य किया है। भाजपा ने अपना संकल्प पत्र आम जनता के सुझाव से तैयार किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन काल में बगैर खर्ची बगैर पर्ची लोगों को रोजगार मिला, जिसका सबसे अधिक फायदा दक्षिणी हरियाणा के बेरोजगार युवाओं को हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी व उनके नेताओं को आम जनमानस से कोई सरोकार नही।

यह भी पढ़ें : Air Force News: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह वायु सेना के नए प्रमुख

यह भी पढ़ें : World News: इजरायल के हमले में हिजबुल्लाह के टॉप कमांडर समेत 12 लोग मारे गए