Hisar News: हिसार मेयर पद के दावेदार काग्रेस नेता छत्रपाल सोनी का निधन

0
143
Hisar News: हिसार मेयर पद के दावेदार काग्रेस नेता छत्रपाल सोनी का निधन
Hisar News: हिसार मेयर पद के दावेदार काग्रेस नेता छत्रपाल सोनी का निधन

लापता लड़की के परिजनों के साथ धरने पर बैठने गए थे छत्रपाल
Hisar News (आज समाज) हिसार: हरियाणा के हिसार में कांग्रेस नेता छत्रपाल सोनी का आज निधन हो गया। छात्रपाल सोनी कांग्रेस पार्टी की ओर से हिसार मेयर पद के दावेदार थे। छात्रपाल की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है। वह आज उकलाना के सुरेवाला मोड़ पर लापता लड़की गुड़िया के परिजनों के साथ धरने पर गए थे। वहां छात्रपाल के अचानक सीने में दर्द होने लगा।

वे धरना छोड़कर कार में बैठ गए। उन्हें हिसार के सर्वेश अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। छत्रपाल सोनी के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए सेक्टर-33 स्थित उनके हाउस नंबर 861 पर रखा जाएगा। इसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें : हरियाणा में आज रात से बदलेगा मौसम, 2 दिन हल्की बारिश की संभावना