Himachal News : कांग्रेस ने बढ़ाया प्रदेश पर कर्ज : अनुराग ठाकुर 

0
112
कांग्रेस ने बढ़ाया प्रदेश पर कर्ज : अनुराग ठाकुर 
कांग्रेस ने बढ़ाया प्रदेश पर कर्ज : अनुराग ठाकुर 
Himachal News (आज समाज ) ऊना। पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ऊना में प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक में गणमान्यों के साथ उपस्थित रहकर संगठन से जुड़े विषयों पर चर्चा में सम्मिलित रहे। प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक के मध्य पार्टी के गणमान्यों व कार्यकर्ताओं के समक्ष भारतीय जनता पार्टी के राजनैतिक प्रस्ताव का अनुमोदन किया।
अनुराग ठाकुर ने कहा, “हिमाचल प्रदेश में पिछले 18 महीने से चल रहा कांग्रेस का कार्यकाल अराजकता, अहंकार और अन्याय भरा रहा है। जनता की बजाय यह सरकार मित्रों की सरकार बन गई है जहां जनहित नहीं मित्रहित सर्वोपरि है। कांग्रेस ने मात्र 1.5 साल में 25000 करोड़ का कर्ज लेकर प्रदेश पर कर्ज का बोझ 95000 करोड़ पहुँचा दिया। कांग्रेस ने प्रदेश को दिया तो कुछ नहीं लेकिन यहाँ चल रहे स्वास्थ्य संस्थान, शिक्षा केंद्र, सरकारी स्कूल में बच्चों को दी जाने वाली वर्दीयां हों या मज़दूरों को मिलने वाली सुविधाएँ हों, सब बंद करने का काम किया। कांग्रेस ने मित्रों को लाभ पहुँचाने के अलावा  पिछले 18 महीने में कुछ नहीं किया।