Himachal News : वादों से पलट रही कांग्रेस सरकार : भाजपा

0
46
वादों से पलट रही कांग्रेस सरकार : भाजपा
वादों से पलट रही कांग्रेस सरकार : भाजपा
Himachal News (आज समाज)शिमला। भाजपा मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और उनके नेताओं को अपनी गारंटियों से पलटने की आदत सी हो गई है। उन्होंने कहा कि चुनावी बेला में वादे करो और उसके बाद उनको तोड़-मरोड़ लो, कांग्रेस पार्टी की यह ही प्रवृति हो गई है।
नंदा ने कहा कि कांग्रेस सरकार में मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने गत दिन विधानसभा में जानकारी दी की अब परिवार की सिर्फ एक ही महिला को 1500 रुपये‌ मिलेंगे। उन्होंने कहा कि जब सत्ता में आना था तो प्रियंका गांधी, राजीव शुक्ला, भूपेश बघेल, सुखविंद्र सिंह सुक्खू, मुकेश अग्निहोत्री समेत तमाम कांग्रेस के नेताओं ने महिलाओं से वादा किया था कि हिमाचल के सभी महिलाओं को 1500 रुपए मिलेंगे। घर में चाहे 6 महिलाएं हो, उन सबको यह राशि मिलेगी और अब यह पलटू सरकार अपने वादे से पलट गई है।
नंदा ने कहा कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि एक परिवार से एक ही महिला को 1500 रुपये की सम्मान राशि मिलेगी। डेढ़ साल में योजना के तहत 18 से 60 वर्ष की आयु वर्ग की कुल 7,88,784 महिलाओं ने आवेदन किए हैं। वित्त वर्ष 2024-25 में 2284 लाख रुपये का प्रावधान योजना के तहत किया गया है। अब तक कुल 28,249 महिलाओं को राशि जारी हुई है। 2,384 आवेदन पात्रता पूरी न होने पर रद्द किए गए। उन्होंने कहा कि अब तो महिलाओं से दिया गया पैसा भी वापिस मांगा जा रहा है।