Himachal Political News : कांग्रेस सरकार कर रही वादाखिलाफी : डॉ. बिंदल

0
156
कांग्रेस सरकार कर रही वादाखिलाफी : डॉ. बिंदल
कांग्रेस सरकार कर रही वादाखिलाफी : डॉ. बिंदल
Himachal Political News (आज समाज) ऊना। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस ने केवल मात्र सत्ता सुख भोगने का काम किया है। डॉ. बिंदल ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि इस सरकार में केवल बंद-बंद-बंद का कार्य हुआ है। 1500 से ज्यादा संस्थान बंद, 350 स्कूल बंद, 800 स्कूलों का विलय, 125 यूनिट बिजली बंद, सहारा योजना, हिम केयर बंद। अगर वह स्कीमें गिनना शुरू करे तो बंद होने वाली योजनाओं की बड़ी सूची जनता के समक्ष आ जाएगी। उन्होंने कहा कि बड़ी बात यह है कि इन सभी जन विरोधी निर्णयों को सरकार अपनी उपलब्धियों में गिना रही है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि इस सरकार ने डीजल पेट्रोल महंगा कर जनता पर बोझ बढ़ाने का काम किया है। साल का 25000 करोड़ का बोझ तो केवल पेट्रोल और डीजल के माध्यम से जनता पर पड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस कांग्रेस सरकार ने केवल जनता के हितों पर डाका डालने का काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लंबे समय से 300 यूनिट फ्री बिजली प्रदान करने का सरकार ने शोर तो बहुत मचाया था, पर उसके बाद सरकार ने जयराम ठाकुर सरकार द्वारा दिए गए 125 यूनिट भी जनता से छीन लिए।