कहा, कांग्रेस के शासनकाल में शहीद भगत सिंह को भारत रत्न देने की मांग क्यों नहीं की गई

Punjab News Update (आज समाज), चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि कांग्रेस पंजाबियों का सम्मान नहीं करती, बल्कि हमेशा उन्हें अपमानित करती आई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन महान शहीदों को भारत रत्न पुरस्कार देने से इस पुरस्कार का मान और बढ़ेगा। भगवंत सिंह मान ने दुख जताया कि दुर्भाग्य से आजादी के 75 साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी इन राष्ट्रीय नायकों को यह पुरस्कार नहीं दिया गया।

उन्होंने कहा कि इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए देश के प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली एक उच्च स्तरीय समिति द्वारा पुरस्कार प्राप्त करने वालों का चयन किया जाता है। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के दो पूर्व प्रधानमंत्रियों ने इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए अपने ही नामों की सिफारिश कर दी थी।

हमारा हर दिन प्रदेश को उसकी पुरानी शान लौटाने को समर्पित

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का हर दिन पंजाब की प्राचीन शान को बहाल करने और लोगों की प्रतिक्रिया के आधार पर राज्य का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करने के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने कहा कि ‘रंगला पंजाब विकास योजना’ हर जिले में उस जिले के लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए शुरू की गई है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि सालाना पांच करोड़ रुपए के फंड का प्रबंधन डिप्टी कमिश्नरों (डीसी) द्वारा किया जाएगा और इसे विधायकों, सामाजिक संगठनों, नागरिक समूहों और जनकल्याणकारी नागरिकों की सिफारिशों के आधार पर खर्च किया जाएगा।

तीन साल में प्रदेश के 52 हजार से ज्यादा युवाओं को दी नौकरी

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने सत्ता संभालने के मात्र 36 महीनों में ही युवाओं को 52,606 नौकरियां देकर इतिहास रचा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पंजाब के सर्वांगीण विकास के लिए अथक मेहनत कर रही है, जिसके लिए युवा और योग्य उम्मीदवारों की जरूरत है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इसी मकसद के लिए राज्य सरकार ने राज्य को विकास के रास्ते पर लाने के लिए यह व्यापक भर्ती अभियान शुरू किया है।

ये भी पढ़ें : Punjab News : नशे के बड़े सौदागरों पर शिकंजा कसेगी पंजाब पुलिस : डीजीपी

ये भी पढ़ें : Punjab CM News : नेता प्रतिपक्ष केवल सुर्खियों के लिए बयानबाजी कर रहे : मान