पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने दिए पदाधिकारियों को निर्देश

Delhi News (आज समाज), नई दिल्ली : राजधानी में कांग्रेस की हालत लगातार खराब हो रही है। इसका असर हमें बीते लोकसभा व विधानसभा चुनाव में साफ तौर पर देखने को मिला। हालांकि विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से खुद को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में जुट गई है। इसी को लेकर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में संगठन में मजबूती लाने के लिए अग्रिम संगठन युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवा दल और एनएसयूआई के अध्यक्षों, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रकोष्ठ और विभागों के चेयरमैन की बैठक हुई।

पार्टी के प्रदर्शन से हताश न हों कार्यकर्ता

भविष्य के लिए संगठनात्मक रणनीति बनाने, संगठन को सुदृढ़ बनाने के लिए सभी के साथ गहन विचार विमर्श और चर्चा हुई कि अग्रिम संगठन, सेल और विभाग प्रदेश कांग्रेस का अभिन्न अंग है, राज्य स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने के लिए इनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। देवेन्द्र यादव ने कहा कि विधानसभा चुनावों के नतीजों से हमें हताश होने की जरुरत नही है। हम एक राजनीति दल का प्रतिनिधित्व करते है और समय समय पर उतार चढ़ाव आते रहते है। हमें यह भी नही भूलना चाहिए कि दिल्ली और देश अगर आज इस स्थिति में है कि लोग अपना जीवन यापन करने में सक्षम है, तो वो कांग्रेस की देन है।

हर घर तक पहुंचाएं पार्टी का संदेश

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की प्रथम जिम्मेदारी यह हर दरवाजे तक कांग्रेस का संदेश और हमारे संघर्षशील, जनप्रिय नेता राहुल गांधी की देशवासियों के अधिकारों और हक की लड़ाई सड़क से संसद तक लड़ने की वास्तविकता और विचारों को प्रत्येक मतदाता तक पहुंचाए। यादव ने अग्रिम संगठनों, सेल और विभागों का प्रतिनिधित्व करने वाले चेयरमैनों का आव्हान किया कि दिल्ली में जमीनी स्तर पर अपने अपने क्षेत्राधिकार में आने वाले लोगों को जोड़ने का काम करे ताकि कांग्रेस को और मजबूती मिले।

ये भी पढ़ें : Delhi Crime News : आनंद विहार अग्निकांड में पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

ये भी पढ़ें : Delhi Budget Session : दिल्ली विधानसभा बजट सत्र 24-28 मार्च तक