Congress Convenor Trilochan Singh : सरदार त्रिलोचन सिंह ने नवनिर्वाचित सांसद व कैबिनेट मंत्री मनोहर लाल को दी शुभकामनाएं

0
49
कांग्रेस के संयोजक त्रिलोचन सिंह
कांग्रेस के संयोजक त्रिलोचन सिंह
  • लेकिन शुभकामनाओं के नाम पर किया कटाक्ष

Aaj Samaj (आज समाज),Congress Convenor Trilochan Singh,करनाल,इशिका ठाकुर :करनाल विधानसभा उपचुनाव में मुख्यमंत्री नायब सैनी के सामने चुनाव लड़ने वाले करनाल जिला कांग्रेस के संयोजक त्रिलोचन सिंह ने केंद्र में केबिनेट मंत्री बनने पर सांसद मनोहर लाल को शुभकामनाएं दी हैं। शुभकामनाएं देने के साथ-साथ उन्होंने मनोहर लाल पर जुबानी हमला भी बोला है जिसमें उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री रहते हुए मनोहर लाल लोगों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सके। इन 10 सालों में हरियाणा का विकास नहीं हुआ, बल्कि अन्य राज्यों से पिछड़ता चला गया।

हरियाणा में बेरोजगारी चरम सीमा पर है: त्रिलोचन सिंह

त्रिलोचन सिंह ने कहा कि मनोहर लाल 10 साल विफल रहे इसके बावजूद करनाल-पानीपत की जनता ने उन्हें सांसद चुन कर लोकसभा में भेजा है। अब करनाल संसदीय क्षेत्र की जनता की उम्मीदें मनोहर लाल से बहुत ज्यादा बढ़ गई हैं। मनोहर लाल को अपनी जिम्म्मेवारी समझते हुए करनाल की जनता का ध्यान रखना होगा।
त्रिलोचन सिंह ने कहा कि हरियाणा में बेरोजगारी चरम सीमा पर है।

मनोहर लाल को केंद्र में केबिनेट मंत्री बनाया गया है। उनका फर्ज बनता है कि हरियाणा मेें बड़े प्रोजेक्ट लेकर आएं, खासतौर पर करनाल में बड़े उद्योग शुरू करवाए जाएं। त्रिलोचन सिंह ने कहा कि तीसरी बार मोदी सरकार बनने के एक दिन बाद ही टोल के रेट बढ़ा दिए गए हैं। इससे लोगों में निराशा है। करनाल के सांसद रहे संजय भाटिया ने करनाल संसदीय क्षेत्र से एक टोल हटवाने का वादा किया था, वह वादा पूरा नहीं हुआ।

त्रिलोचन सिंह ने मनोहर लाल से मांग की कि घरौंडा या पानीपत में एक टोल हटाया जाए। उन्होंने कहा कि करनाल में कई ट्रेनों के ठहराव की मांग अर्से से उठाई जा रही है। बतौर सांसद मनोहर लाल करनाल की जनता की आवाज उठाएं और करनाल रेलवे स्टेशन पर ज्यादा से ज्यादा ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित करवाएं। करनाल एनडीआरआई में लोगों के सैर करने पर बैन लगा हुआ है, केंद्रीय मंत्री और करनाल सांसद होने के नाते हुए मनोहर लाल जल्द से जल्द इस बैन को हटवाएं।

यह भी पढ़ें:
Connect With Us : Twitter Facebook