Jind News: कभी किसानों का भला नहीं कर सकती कांग्रेस: योगी आदित्य नाथ

0
8
कभी किसानों का भला नहीं कर सकती कांग्रेस: योगी आदित्य नाथ
Jind News: कभी किसानों का भला नहीं कर सकती कांग्रेस: योगी आदित्य नाथ

भाजपा प्रत्याशी कृष्ण बेदी के समर्थन में नरवाना में आयोजित विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए यूपी के सीएम ने कांग्रेस पर साधा निशाना
Jind News (आज समाज) जींद: हरियाणा के विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारको की लिस्ट में शामिल अन्य प्रदेश के नेताओं की एंट्री हो चुकी है। गत दिवस रेवाड़ी में पंजाब के सीएम भगवंत मान ने आप प्रत्याशी सतीश यादव के समर्थन में रोड शो निकाला था। वहीं आज जींद के नरवाना विस क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी कृष्ण बेदी के पक्ष में उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्य नाथ ने जनसभा कर वोट करने की अपील की। जनसभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्य नाथ ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस किसान विरोधी पार्टी करार देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी कभी किसानों का भला नहीं कर सकती। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेसी देश को सुरक्षा नहीं दे सकते, आतंकवाद, नक्सलवाद से नहीं लड़ सकते। जब ये किसाल के लायक ही नहीं हैं तो इनको वोट के लायक भी नहीं बनाओ। वो यहां यही अपील करने के लिए आए हैं कि प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाएं। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने का काम सिर्फ भाजपा ही कर सकती है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज हमेशा भ्रष्टाचार, परिवारवाद और क्षेत्रवाद हावी रहा। कांग्रेस के समय में एक विशेष क्षेत्र का विकास हुआ व एक विशेष वर्ग के लोगों को ही नौकरियां मिलती थी। आज भाजपा के राज में हरियाणा के युवाओं को बिना पर्ची और बिना खर्ची के नौकरियांं मिल रही है। घर बैठे ही लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। कांग्रेस ने ही देश में जातिवाद फैलाया गया। जाति और मजहब की राजनीति देश के लिए सबसे बड़ा खतरा है।

भाजपा का लक्ष्य सबका साथ सबका विकास

उन्होंने कहा कि अगर हमें अपने देश का विकास करना है अपने वर्तमान और भविष्य को अच्छा बनाना है तो हमें जातिवाद मजहब व संप्रदाय से ऊपर उठकर देश के लिए सोचना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य सबका साथ सबका विकास है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा में फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने की राह पर हैं इसलिए आप सभी लोग जातिवाद, परिवारवाद को भूल कर देश के लिए काम करने वाली भारतीय जनता पार्टी का साथ दें। इस मौके पर उनके साथ हरियाणा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मोहनलाल बडोली नरवाना विधानसभा प्रत्याशी कृष्ण बेदी सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :   Bengluru Murder: श्रद्धा जैसा हत्याकांड, बेंगलुरु के एक फ्लैट में महिला के शव के 30 से ज्यादा टुकडे मिले