Haryana Assembly Election: मतगणना से पहले कांग्रेस व भाजपा हाईकमान ने रिपोर्ट की तलब

0
3
मतगणना से पहले कांग्रेस व भाजपा हाईकमान ने रिपोर्ट की तलब
Haryana Assembly Election: मतगणना से पहले कांग्रेस व भाजपा हाईकमान ने रिपोर्ट की तलब

हर विधानसभा सीट का मांगा बयौरा, कौन सी सीट रहे जीत व कौन सी रहे हार
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 5 अक्टूबर को हुए मतदान के बाद शाम को आए एग्जिट पोल ने भाजपा की टेंशन बढ़ा दी है। वहीं एग्जिट पोल के आंकड़ों से कांग्रेस को राहत जरूर मिली है। क्योंकि अगर एग्जिट पोल के आंकड़ों को देखा जाए तो हरियाणा में 10 साल बाद कांग्रेस फिर से वापसी कर रही है। वहीं एग्जिट पोल के आंकड़ों में भाजपा को बहुमत के आंकड़े से बहुत दूर दिखाया गया है। अगर एग्जिट पोल के आंकड़े सही साबित होते है तो भाजपा के लिए प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनाने का सपना केवल सपना ही बनकर रह जाएगा। एग्जिट पोल के आंकड़ों को देखते हुए भी अब कांग्रेस और भाजपा हाईकमान सक्रिय हो गया है। भाजपा हाईकमान ने प्रदेश भाजपा हर विधानसभा सीट के हिसाब से रिपोर्ट मांगी है।

रिपोर्ट में साफ-साफ यह बताना है कि कौन-कौन सीट पर भाजपा प्रत्याशी जीत रहा है। किस विधानसभा सीट पर मुकाबला कड़ा है। कांग्रेस हाईकमान ने भी प्रदेश कांग्रेस से यही रिपोर्ट तलब कि है। दोनों पार्टियों द्वारा मतगणना से पहले रिपोर्ट तलब करने का मतलब साफ है कि यदि एग्जिट पोल के आंकड़ों में मतगणना वाले दिन फेरबदल होता है तो सरकार बनाने के लिए बहुमत किस तरीके से जुटाया जाएगा। किस पार्टी के साथ गठबंधन की जरूरत पड़ सकती है। कौन-कौन निर्दलीय चुनाव जीतता है उसे किस तरीके से अपनी पार्टी में लेकर आना है। इसी गठजोड़ करने के चक्कर दोनों पार्टियों के हाईकमान रिपोर्ट मांगी है।

तीसरी बार बनाएंगे प्रदेश में सरकार: पूनिया

वहीं भाजपा के प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया कहा कहना है कि एग्जिट पोल के आंकड़े गलत साबित होंगे। प्रदेश नायब सैनी के नेतृत्व में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेंगी। वहीं कार्यवाहक सीएम नायब सैनी ने एग्जिट पोल्स को झुठलाकर दावा कर चुके हैं कि उनके पास वोटिंग की सारी रिपोर्ट आ चुकी हैं। भाजपा बहुमत के साथ सरकार बना रही है। उन्हें किसी से गठबंधन तक की जरूरत नहीं पड़ेगी।

60 सीट जीतकर कांग्रेस बनाएंगी सरकार

हरियाणा कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया का कहना है कि अबकी बार कांग्रेस 60 सीट जीतकर प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने भी 70 सीट जीतने का दावा किया है। वहीं इनेलो नेता अभय चौटाला ने कहा कि अभी से सरकार बनाने का दावा करने वालों के सभी दावे 8 अक्टूबर को ध्वस्त हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें : Jani Master: दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर का अवॉर्ड वापस लिया