कहा, इस बार दिल्ली में वोटिंग का रिकॉर्ड टूटना चाहिए
Delhi Breaking News (आज समाज), नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान का समय नजदीक आते ही भारतीय जनता पार्टी पूरे आक्रामक मूढ़ में आ चुकी है। भाजपा चाहती है कि दिल्ली की सत्ता से पिछले 27 साल का सूखा वह किसी भी तहर से इस बार खत्म कर दे। यही कारण है कि अन्य नेताओं के साथ-साथ पीएम मोदी भी चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोक रहे हैं। वे दिल्ली के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में लगातार रैलियां करके मतदाताओं को अपने हक में करने की पूरी कवायद में जुटे हुए हैं।
इसी के चलते गत दिवस पीएम मोदी ने रैली के दौरान कहा कि कांग्रेस और आप भ्रष्टाचार के प्रतीक हैं। पर्दे के पीछे दोनों अहंकारी मिल गए हैं। कांग्रेस को शाही परिवार बताते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस का अहंकार एक बार फिर दिखा। राष्ट्रपति के भाषण को बोरिंग तक कहकर पूरे आदिवासी और ओबीसी का अपमान किया गया है। मतदान का दिन लोकतंत्र का महापर्व है। लिहाजा, मतदान केंद्र पर बाजे के साथ पहुंचे। थाली और घंटी बजाते हुए जाएं। बदलाव लाना है तो पहले मतदान करें, फिर जलपान करें। वोटिंग के सभी रिकार्ड तोड़ने का प्रयास करें। उन्होंने जनसमूह से कहा कि उनका प्रणाम हर घर तक पहुंचाएं।
हम दिल्ली को मॉडर्न शहर बनाना चाहते हैं
मोदी ने कहा कि भाजपा दिल्ली को मॉडर्न शहर बनाना चाहती है। इसकी झलक द्वारका में दिख रही है, जहां केंद्र सरकार ने भव्य यशोभूमि, द्वारका एक्सप्रेसवे बनाया। दिल्ली में डबल इंजन की सरकार बनाकर दिल्ली की सेवा करने का मौका दीजिए। गारंटी है कि भाजपा सरकार दिल्ली के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। सरकार बनते ही आप-दा के भ्रष्टाचार पर और कड़ा प्रहार होगा, क्योंकि करोड़ों का शीशमहल बनाने वालों को गरीब का यह दर्द कभी समझ नहीं आया।
ये लड़ाई-झगड़ा करने वाले लोग
पीएम ने कहा कि ये लोग गीता का ज्ञान देने वालों की धरती पर जहरीली राजनीति करने का आरोप लगाते हैं। 11 साल में आप-दा ने सब के साथ लड़ाई-झगड़ा ही किया है। केंद्र सरकार, हरियाणा व उत्तर प्रदेश वालों से लड़ते हैं। केंद्र की योजना तक दिल्ली में लागू नहीं होने देते। अब वक्त है मिलजुल कर दिल्ली की हर बड़ी समस्या का समाधान हो।
ये भी पढ़ें : Delhi News : आप कार्यकर्ताओं को परेशान कर रही भाजपा : केजरीवाल