Haryana Assembly Election: हरियाणा चुनाव में हो सकता है कांग्रेस-आप का गठबंधन

0
172
Haryana Assembly Election
Haryana Assembly Election

राहुल गांधी ने राय मांगी, हुड्डा 3-4 सीटों पर राजी
Panipat News (आज समाज) पानीपत: हरियाणा विधानसभा चुनाव के बीच राजनीति को चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में गठबंधन हो सकता है। दोनों ही पार्टियां पहले ही इंडिया ब्लॉक के सदस्य हैं। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक इसकी पहल राहुल गांधी ने की है। कल सोमवार शाम को हुई केंद्रीय चुनाव समिति की मीटिंग में राहुल गांधी ने हरियाणा के नेताओं से इस बारे में पूछा। इसके बाद एक सीनियर नेता की ड्यूटी लगाई कि वह इस बारे में प्रदेश के नेताओं से बात करे। इससे पहले लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस-आप ने मिलकर चुनाव लड़ा था। कांग्रेस ने 9 और आप ने 1 सीट पर चुनाव लड़ा था। कांग्रेस 5 सीटें जीती लेकिन आप कुरूक्षेत्र सीट हार गई थी। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक चुनाव समिति की मीटिंग में राहुल गांधी ने नेताओं से पूछा कि क्या हमें हरियाणा में आम आदमी पार्टी से गठबंधन करना चाहिए। वहां राय जानने की कोशिश के बाद सीनियर नेता को कहा कि वह नेताओं से बात करे। गठबंधन संभव है या नहीं और अगर हुआ तो इसके फायदे-नुकसान क्या होंगे, इसके बारे में रिपोर्ट मांगी है। माना जा रहा है कि गठबंधन हुआ तो सीट बंटवारे को लेकर लोकसभा चुनाव वाला फॉर्मूला ही अपनाया जा सकता है। इसको लेकर आज शाम को होने वाली केंद्रीय चुनाव समिति की दूसरी मीटिंग में स्थिति साफ हो सकती है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मामले में भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि अगर गठबंधन होता है तो आप को केवल 3-4 सीटें दे सकते हैं। मगर, आप इससे ज्यादा मांग रही है, इसलिए गठबंधन मुश्किल है।

हरियाणा कांग्रेस गठबंधन के पक्ष में नहीं

सूत्रों के मुताबिक हरियाणा कांग्रेस गठबंधन के पक्ष में नहीं है। खासकर, पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा इसका विरोध कर रहे हैं। वह पहले भी कई बार कह चुके हैं कि लोकसभा में भले ही गठबंधन हुआ लेकिन विधानसभा में अकेले लड़ेंगे। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह का कहना है कि इसका फैसला हाईकमान को ही लेना है।