Congratulations to 10 Punjabis who won the UK general elections:यूके के आम चुनावों में जीत हासिल करने वाले 10 पंजाबियों को दी बधाई

0
108
यूके के आम चुनावों में जीत हासिल करने वाले 10 पंजाबियों को दी बधाई
यूके के आम चुनावों में जीत हासिल करने वाले 10 पंजाबियों को दी बधाई

चंडीगढ़ (आज समाज)। पंजाब विधान स•ाा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां ने इंग्लैंड में आम चुनाव जीतने वाले 10 पंजाबियों को बधाई दी और उम्मीद जताई कि इस जीत से हाउस आॅफ कामन्स में सिखों और पंजाबियों की आवाज बुलंद होगी। बधाई संदेश देते हुए संधवां ने तनमनजीत सिंह ढेसी और अन्य की ओर से यूके के आम चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करने के लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि बीते दिन आए नतीजों में लेबर पार्टी की •ाारी जीत से यूके पंजाबियों, विशेषकर सिखों को संसद में महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व प्राप्त हुआ है।

स्पीकर ने इन चुनावों में दर्ज जीत को पंजाबी समुदाय के लिए ऐतिहासिक और मील का पत्थर बताया और कहा कि सिख नेताओं की यह जीत एक गौरवपूर्ण और प्रतिष्ठित जीत है। उन्होंने कहा कि ब्रिटिश संसद के लिए पहली बार 10 सिख और पंजाबी सदस्यों, जिनमें 5 महिलाएं शामिल हैं, का चुना जाना एक उदाहरण है। नवनिर्वाचित सांसदों से यूके के आम लोगों और पंजाबी समुदाय की चिंताओं के लिए लगातार प्रयास करने की उम्मीद करते हुए संधवां ने विजयी पंजाबियों की सफलता और इंग्लैंड की राजनीति में उल्लेखनीय नेतृत्व की •ाी कामना की।