Punjab Political News : भाजपा के खिलाफ फैलाया जा रहा भ्रम: बिट्टू

0
27
Punjab Political News : भाजपा के खिलाफ फैलाया जा रहा भ्रम: बिट्टू
Punjab Political News : भाजपा के खिलाफ फैलाया जा रहा भ्रम: बिट्टू

Punjab Political News (आज समाज), चंडीगढ़ : भाजपा एक मजबूत संगठन है और इसका हर नेता और कार्यकर्ता मजबूती से पार्टी के साथ खड़ा है। यह कहना है केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का जो गत दिवस चंडीगढ़ में पत्रकारों के सवालों के जवाब दे रहे थे। इस दौरान बिट्टू ने कहा कि कुछ कांग्रेसी नेता जान बूझकर ऐसी अफवाहें उड़ा रहे हैं जिससे हरियाणा विधानसभा चुनाव में वो इसका फायदा उठा सकें लेकिन ऐसा कुछ नहीं होगा। हरियाणा के लोग भाजपा की नीतियों से खुश हैं और तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी।

भाजपा पंजाब के प्रधान सुनील जाखड़ के इस्तीफे की चचार्ओं पर केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि हरियाणा चुनाव से पहले जानबूझकर इस तरह का माहौल बनाया जा रहा है। बिट्टू ने कहा कि पंजाब पार्टी प्रभारी विजय रूपाणी का भी इस संबंध में बयान आ गया है कि ऐसा कुछ नहीं है। अब इससे ऊपर क्या हो सकता है।

यह भी पढ़ें : Punjab News : जल्द से जल्द हो लंबित मामलों का हल : अमन अरोड़ा

यह भी पढ़ें : Punjab Farmer Protest : आज फिर पटरी पर उतरेंगे किसान

बिट्टू ने कांग्रेस नेताओं पर कसा तंज

बिट्टू ने कांग्रेस नेताओं पर हमला बोलते हुए कहा कि मैं इन सभी नेताओं को देखते आ रहा हूं। ये सभी उनके चरणों में मिन्नतें करते थे और उनके पीछे-पीछे घूमते थे। आज उनके बारे में बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं। बता दें कि सुनील जाखड़ पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों में हिस्सा नहीं ले रहे हैं। हाल ही में उन्होंने पंजाब भाजपा की बैठक में भी हिस्सा नहीं लिया। इसके अलावा हरियाणा चुनाव प्रचार से भी उन्होंने दूरी बनाई हुई है।

पिछले दिनों सुर्खियों में रहा था जाखड़ का इस्तीफा

पिछले दिनों पंजाब भाजपा अध्यक्ष पद से सुनील जाखड़ का इस्तीफा सुर्खियों में रहा था। राजनीतिक सूत्रों की मानें तो सुनील जाखड़ अपना इस्तीफा हाईकमान को भेज चुके हैं। मामला केवल हरियाणा विधानसभा चुनाव के चलते दबाया जा रहा है। चर्चा यह भी हुई थी कि जाखड़ ने इस्तीफा रवनीत सिंह बिट्टू को केंद्रीय मंत्री बनाए जाने और राजस्थान से राज्यसभा सदस्य बनाए जाने के बाद दिया था।

यह भी पढ़ें :  Punjab Crime Report : राज्य में छोटे अपराध पर लगाम लगाना जरूरी : डीजीपी

यह भी पढ़ें : Dera Beas Breaking News : ब्यास डेरा मुखी को मिली जेड प्लस सिक्योरिटी