मुख्यमंत्री ने जिला लाहौल-स्पीति में भूस्खलन की घटना पर चिंता जताई

0
441

आज समाज डिजिटल, शिमला:

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जिला लाहौल-स्पीति के नालड़ा गांव में भूस्खलन के कारण चन्द्रभागा नदी का प्रवाह अवरूद्ध होने की घटना पर चिंता व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि भूस्खलन की घटना की सूचना प्राप्त होते ही स्थिति का जायजा लेने के लिए जनजातीय विकास मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय टीम घटना स्थल पर भेजी गई है। उन्होंने कहा कि जनजातीय विकास मंत्री के साथ मुख्य सचिव राम सुभग सिंह और पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने भी घटनास्थल का दौरा किया। जयराम ठाकुर ने कहा कि अब नदी का प्रवाह खुल रहा है। उन्होंने लोगों से नदी के किनारे तथा भूस्खलन सम्भावित क्षेत्रों के निकट नहीं जाने का आग्रह किया है। उन्होंने जिला प्रशासन को भी निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित किया जाए कि इस घटना के कारण जान-माल का नुकसान न हो।

  • TAGS
  • No tags found for this post.