Punjab News : लोगों को मानक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान के लिए वचनबद्ध : मान

0
40
लोगों को मानक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान के लिए वचनबद्ध : मान
लोगों को मानक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान के लिए वचनबद्ध : मान

कहा, एंबुलेंसों की रियल-टाइम ट्रैकिंग को सुनिश्चित किया

Punjab News (आज समाज)चंडीगढ़ : लोगों को मानक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए राज्य सरकार की दृढ़ वचनबद्धता दोहराते हुए, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 58 नई हाईटेक एंबुलेंसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मुख्यमंत्री, जिनके साथ स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह भी मौजूद थे, ने राज्य के लोगों को एंबुलेंस समर्पित करते हुए कहा कि ये एंबुलेंस कठिन समय में लोगों की सेवा में हमेशा उपलब्ध रहेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन एंबुलेंसों को शामिल करने से अब कुल 325 एंबुलेंसें जनता की सेवा में उपलब्ध रहेंगी ताकि उन्हें समय पर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। इन अत्याधुनिक एंबुलेंसों के लिए जरूरतमंद मरीजों तक पहुंचने के लिए शहरी क्षेत्रों में 15 मिनट और ग्रामीण क्षेत्रों में 20 मिनट की समय-सीमा निर्धारित की गई है।

यह एंबुलेंस सड़क सुरक्षा बल के समन्वय से काम करेंगी और यह सुनिश्चित करेंगी कि आपातकालीन स्थिति में लोगों को समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करके कीमती जानें बचाई जा सकें। उल्लेखनीय है कि 14 करोड़ रुपए की लागत से खरीदी गईं इन 58 हाईटेक एंबुलेंसों में स्वास्थ्य देखभाल के लिए आवश्यक दवाएं और अत्याधुनिक उपकरण उपलब्ध होंगे। यह एंबुलेंस मरीजों को प्राथमिक उपचार सेवाएं प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी ताकि समय पर उनकी कीमती जानें बचाई जा सकें।