Surajkund Mela: फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में आज आएंगे कॉमेडियन गौरव गुप्ता

0
134
Surajkund Mela: फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में आज आएंगे कॉमेडियन गौरव गुप्ता
Surajkund Mela: फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में आज आएंगे कॉमेडियन गौरव गुप्ता

कॉमेडियन बनने से पहले दंत चिकित्सक थे गौरव गुप्ता
Surajkund Mela (आज समाज) फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद में चल रहे 38वें अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प सुरजकुंड मेले में आज स्टैंड अप कॉमेडियन गौरव गुप्ता अपनी कॉमेडी से लोगों का मनोरंजन करेंगे। मेला की सांस्कृतिक संध्या में आज गेट नंबर 1 के पास बनी स्टेज पर शाम के 7 बजे उनका शो शुरू होगा। इन दिनों स्टैंड अप कॉमेडी का जमाना है। स्टैंड अप कॉमेडी का चलन बीते कुछ सालों में बढ़ा है।

अभिषेक उपमन्यु, हर्ष गुजराल, अनुभव सिंह बस्सी, जाकिर खान, रवि गुप्ता ऐसे कई और कॉमेडियन हैं, जिन्होंने इस फील्ड में नाम कमाया है। गौरव के मुताबिक, कॉमेडी उनके लिए पैशन है, पैशन एफर्टलेस होता है। यह इनबोर्न टैलेंट होता है, इनबोर्न टैलेंट को फोर्स नहीं करना पड़ता। एम्बिशन के लिए भागना पड़ता है पैशन के लिए नहीं।

मध्य प्रदेश के कलाकारों ने पेश किया कल्चर शो 

वहीं गत रात्रि सूरजकुंड मेला के थीम स्टेट का मध्य प्रदेश का कल्चर शो प्रस्तुत किया। कल्चर शो में मध्य प्रदेश के कलाकारों ने वहा के कल्चर की झलक पेश। शो में मध्य प्रदेश के लोकगीतों की भी प्रस्तुति दी गई। वहा के वीरांगना रानी दुर्गावती नृत्य नाटिका भी लोगों को देखने को मिला।

2015 में की कॉमेडी की शुरुआत

कॉमेडियन गौरव गुप्ता देश ही नही विदेशों तक अपने शो करते है। उनके शो लोगों को खूब पंसद भी आते है। गौरव गुप्ता कॉमेडियन बनने से पहले दंत चिकित्सक थे। उन्होंने 2015 में कॉमेडी की शुरूवात की। उस समय कॉमेडी में भविष्य बनाना बहुत ही अटपटा था। साल 2022 में कॉमेडियन गौरव गुप्ता ने दुबई में एमिरेट्स इंटरनेशनल स्कूल में अपने करियर का पहले स्टैंड-अप शो किया। इसके बाद उन्होंने आॅस्ट्रेलिया में दूसरा शो किया।

ये भी पढ़ें : आज से डाउनलोड होंगे हरियाणा बोर्ड के 10वीं-12वीं ओपन के एडमिट कार्ड