3 दिन ओर चलेंगी ठंडी हवाएं, 9 मार्च से बदलेगा मौसम
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा में एक बार फिर से ठंड ने दस्तक दी है। पहाड़ों की ओर से आ रही तेज ठंडी हवाओं ने ठठुरन बढ़ा दी है। सुबह और शाम के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। लोगों को फिर से ठंड का एहसास होने लगा है।सर्द हवाओं के कारण हरियाणा में अधिकतम तापमान गिरकर 7 डिग्री पर पहुंच गया है। वहीं, रात का तापमान भी सामान्य से 6 डिग्री पर पहुंच गया है।
मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में अभी 3 दिन ओर हवाएं चलेंगी। हवाएं 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 9 मार्च तक हरियाणा में मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील लेकिन शुष्क रहने की संभावना है। वहीं कृषि विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को अगले 3 से 4 दिनों तक सिंचाई न करने की सलाह दी है, क्योंकि तेज हवाएं पकी हुई फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं।
होली के बाद होगा गर्मी का अहसास
28 फरवरी को हरियाणा के कई इलाकों में ओलावृष्टि और पहाड़ों पर लगातार हो रही ताजा बर्फबारी ने अचानक ठंड बढ़ा दी है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों में भी 9 मार्च और 12 मार्च को एक के बाद एक दो कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश में मौसम में थोड़ा बदलाव और तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। वहीं, उत्तरी पहाड़ी इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना है। मार्च के दूसरे सप्ताह से ठंड का असर कम हो जाएगा। होली के बाद गर्मी का एहसास होने लगेगा।
ये भी पढ़ें : Andhra Pradesh Accident: आटोरिक्शा व बस के बीच आमने-सामने टक्कर, 5 लोगों की मौत