Haryana Weather Update: हरियाणा में कम हुआ ठंड का प्रकोप, खिली धूप

0
116
Haryana Weather Update: हरियाणा में कम हुआ ठंड का प्रकोप, खिली धूप
Haryana Weather Update: हरियाणा में कम हुआ ठंड का प्रकोप, खिली धूप

आने वाले दिनों में भी शुष्क बना रहेगा मौसम
(आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा में पिछले 4-5 दिन से सुबह के समय से ही धूप खिल जाती है। धूप निकलने के कारण ठंड कम होती जा रही है। हालांकि दिन में ठंडी हवा चलने के कारण सुबह-शाम के समय ठंड महसूस होती है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी मौसम का मिजाज मिलाजुला रहेगा। आने वाले दो से तीन दिन बारिश की संभावना नहीं है। शुष्क मौसम बने रहने का पूवार्नुमान है। कुरुक्षेत्र में आज मौसम साफ है। दिन भर धूप खिली रहने की संभावना है। वहीं भिवानी में रविवार सुबह मौसम साफ है। शीतलहर की रफ्तार भी कम है। तेज धूप निकलने की संभावना है। झज्जर में भी मौसम साफ हैं।

धूप निकली हुई हैं। तेज हवाओं ने मौसम में ठंडक बनी हुई हैं। अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 8 डिग्री दर्ज किया गया। नारनौल में भी मौसम साफ हैं। धूप निकली हुई हैं। अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम 7 डिग्री दर्ज किया गया। इधर, सोनीपत में भी सुबह से ही धूप निकली हुई है। जिससे लोगों को राहत मिल रही है। शीतलहर के चलते न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री दर्ज किया गया। एक दिन पहले न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री था।

गेहूं व सरसों के उत्पादन पर पड़ सकता है असर

कृषि विभाग के अनुसार ठंड का समय से पहले कम होना गेहूं व सरसों की फसल के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ठंड के कम होने से गेहूं व सरसों के उत्पादन पर असर पड़ सकता है। गेहूं व सरसों के उत्पादन में गिरावट आ सकती है।

ये भी पढ़ें : PM Modi on Delhi Victory : दिल्ली में डबल इंजन की सरकार करेगी विकास : पीएम

ये भी पढ़ें : Delhi Election 2025 Analysis : आप के सामने अब संगठन बचाने की चुनौती