मंगलवार पूरा दिन नहीं हुए सूर्य देवता के दर्शन, कोहरे के चलते मुंबई, मलेशिया की फ्लाइट रद

Punjab Weather News (आज समाज), चंडीगढ़ : पंजाब में इन दिनों सर्दी पूरे चरम पर है। कोहरा छा रहा है और सूर्य देवता के दर्शन नदारद हैं। परिणाम यह कि लोग कंपकंपाने के लिए मजबूर हो रहे हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। तापमान सामान्य से कम बना हुआ है। पंजाब में मंगलवार को घनी धुंध का प्रकोप रहा और सूर्य देवता के दर्शन न होने से हाड़ कंपा देने वाली ठंड रही। पंजाब का पारा सामान्य से 3.1 डिग्री नीचे गिर गया। वहीं अमृतसर में विजिबिलटी शून्य दर्ज की गई और लुधियाना व पटियाला में 400-400 मीटर दर्ज की गई।

मुबंई व मलेशिया को आने-जाने वाली फ्लाइट हुई रद

कोहरे के कारण मंगलवार को अमृतसर में श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट से मुबंई से आने व जाने वाले इंडिगो फ्लाइट को रद्द कर दिया। दोपहर करीब तीन बजे भी दिल्ली को जाने वाले इंडिगो कंपनी की फ्लाइट रद्द कर दी गई। इस फ्लाइट ने सुबह 6.45 पर अमृतसर लैंड करना था। लेकिन विजिबिलिटी जीरो रहने के कारण इसे रद्द कर दिया गया। इसी तरह रात 11.25 पर मलेशिया जाने वाली फ्लाइट भी रद्द कर दी गई। बहुत सारी फ्लाइट अपने समय से देरी से आई और रवाना हुई।

इनमें दुबई, मिलान, सिंगापुर, अहमदाबाद सहित कई अन्य देशों व शहरों को आने-जाने वाली फ्लाइट शामिल है। सुबह 8.40 पर दुबई जाने वाली फ्लाइट ने दोपहर 12.17 पर उड़ान भरी। सुबह 11.05 पर मिलान जाने वाली फ्लाइट ने 11.55 पर उड़ान भरी। इसी तरह 12.55 पर कोलकाता जाने वाले 1.55 पर उड़ान भरी। शाम चार बजे बैंकाक जाने वाली फ्लाइट ने 4.42 पर उडना भरी। यह सारी फ्लाइट लेट होने के कारण लोग भी घंटो तक एयरपोर्ट पर बैठे इंतजार करते रहे। वहीं कोहरा रहने के कारण पूरा दिन ठिठुरन बनी रही।

ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

कोहरे और धुंध को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। लोगों से अपील की गई है कि वे धुंध में वाहन चलाते समय स्पीड का ध्यान रखें। वाहन की आगे और पीछे की लाइट जलाकर रखें और रिफ्लेक्टर का प्रयोग करें। इसके साथ ही बड़े वाहन व ट्रॉली को सड़क किनारे खड़ा न करने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना की संभावना को टाला जा सके।

ये भी पढ़ें : Punjab Farmers Protest : जगजीत डल्लेवाल की हालत नाजुक

ये भी पढ़ें : Ludhiana Crime News : लुधियाना में मंदिर से चुराए जेवर, मूर्तियां की खंडित