Haryana Weather News: हरियाणा में बढ़ी ठंड

0
248
Haryana Weather News: हरियाणा में बढ़ी ठंड
Haryana Weather News: हरियाणा में बढ़ी ठंड

हवा के चलने से प्रदूषण के स्तर में आई गिरावट
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण हरियाणा में ठंड बढ़नी शुरू हो गई है। मैदाली इलाकों में हल्की धुंध भी देखने को मिल रही है। हल्की ठंडी हवा के चलने से दिन व रात में तापमान में गिरावट भी देखने को मिल रही है। प्रदेश में दिन का तापमान 24 घंटे में 0.5 डिग्री कम हुआ है। यह रोहतक में सबसे कम 23.5 डिग्री तो सिरसा में सबसे अधिक 28.1 डिग्री दर्ज किया गया। अब प्रदेश में दिन का तापमान सामान्य की श्रेणी में आ गया है।

वहीं हवा के चलने से प्रदेश में प्रदूषण के स्तर में भी गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश में एक्यूआई 300 से नीचे आ गया है। वहीं कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि रात से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से हवा की दिशा में बदलाव होने से दो दिसंबर को बादलवाही से रात का तापमान गिरने के आसार बने हुए हैं।

ये भी पढ़ें : Delhi News Update : हम दिल्ली में केजरीवाल की सच्चाई सामने लाएंगे: देवेन्द्र यादव