Haryana Weather News: हरियाणा में ठंड ने दी दस्तक

0
1062
हरियाणा में ठंड ने दी दस्तक
Haryana Weather News: हरियाणा में ठंड ने दी दस्तक

शिमला से ठंडा रहा हिसार
Hisar News (आज समाज) हिसार: हरियाणा में ठंड ने दस्तक दे दी है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंड बढ़नी शुरू हो गई है। सुबह-शाम के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। हिसार जिले का न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि हिमाचल प्रदेश के शिमला का न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री चल रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार से उत्तर पूर्वी हवाएं चलने से अब हवा में नमी बढ़ेगी और स्मॉग छाने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार हवाओं की गति बदलने से बादलवाई हो सकती है। इससे रात के तापमान में उछाल के साथ दिन के तापमान में गिरावट हो सकती है। मगर 25 नवंबर के बाद उत्तर व उत्तर पश्चिमी ठंडी हवाएं चलने से दोबारा से तापमान गिर सकता है।

पानीपत की हवा सबसे ज्यादा खराब

प्रदेश में चारों का एक्यूआई 300 पार चल रहा है। पानीपत की हवा सबसे ज्यादा खराब रही और एक्यूआई 377 तक पहुंच गया। इसी प्रकार 13 शहरों का एक्यूआई 200 से 300 के बीच में चल रहा है। मौसम विज्ञानियों की तरफ से स्मॉग छाने की संभावना व्यक्त की है मगर अभी मौसम साफ है।

ये भी पढ़ें : Delhi Pollution News : यमुना में प्रदूषण, एमसीडी और डीजेबी पर 50 करोड़ जुर्माना