Coconut benefits : जानिए नारियल हमारे शरीर के लिए कैसे फायदेमंद हो सकता है

0
165
Coconut benefits

Coconut benefits : वेट लॉस डाइट फॉलो करते वक्त लोग कई चीजें अवॉइड करते हैं। कुछ लोग फैट्स और कार्ब्स अपनी डाइट से पूरी तरह अवॉइड कर देते हैं। वहीं कुछ लोग मनपसंद जंक फूड और प्रोसेस्ड फूड खाना छोड़ देते हैं। लेकिन हेल्दी वेट लॉस के लिए डाइट में सभी पोषक तत्व होना जरूरी है। बैलेंस डाइट से वेट लॉस में मदद मिल सकती है, जिसमें कार्ब्स और फैट्स होना भी जरूरी है। इसी तरह वेट लॉस करने के दौरान कुछ लोग नारियल से बनी चीजें भी अवॉइड करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि नारियल में सैचुरेटेड फैट्स अधिक पाया जाता है। ऐसे में लोगों को इसके सेवन से वजन बढ़ने का डर रहता है। कई लोग इसे सेहत के लिए फायदेमंद मानते है।

क्या नारियल में मौजूद सैचुरेटेड फैट्स सेहत के लिए फायदेमंद होता है

एक्सपर्ट के मुताबिक नारियल में मौजूद सैचुरेटेड फैट्स बॉडी के लिए हेल्दी होता है। यह मीट और डेयरी प्रोडक्ट्स में पाए जाने वाले सैचुरेटेड फैट्स से काफी अलग होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि कोकोनट में मीडियम चेन फैटी एसिड होता है। जबकि नॉन-वेज और डेरी प्रोडक्ट्स में लॉन्ग चेन फैटी एसिड मौजूद होता है। कोकोनट के मीडियम चेन फैटी एसिड साइज में छोटे होते हैं इसलिए ये जल्दी पच जाते हैं। जबकि मीट और डेयरी प्रोडक्ट्स में पाए जाने वाले सैचुरेटेड फैट्स को पचने में समय लगता है।

नारियल में मौजूद सैचुरेटेड फैट्स शरीर में किस तरह काम करता है?

जब भी हम नारियल से बनी किसी भी चीज का सेवन करते हैं, तो इससे यह गट से सीधा लिवर में जाता है। लिवर में यह बिना बाइल जूस के ब्रेक हो जाता है, जो खाना पचाने के लिए जरूरी होता है। क्योंकि यह पचने में आसान होता है तो इसके सेवन से पाचन तंत्र भी स्वस्थ रहता है। यह हार्ट और ब्रेन सेल्स को हेल्दी रखने में भी मदद करता है। वहीं कैंसर और ऑटो इम्यून डिजीज में भी नारियल का सेवन करना फायदेमंद होता है। जिन लोगोंं को गॉल ब्लैडर और डायजेशन से जुड़ी समस्याएं रहती हैं, उनके लिए नारियल के सैचुरेटेड फैट्स को पचाना आसान होता है। इसके सेवन से बॉडी को हेल्दी फैट्स मिलते हैं और बॉडी में एनर्जी बनी रहती है।

एक दिन में नारियल का कितना सेवन करना सेफ है

नारियल का सेवन करना कितना सेफ है यह उसके सेवन के तरीके पर भी निर्भर करता है। जैसे कि एक दिन में 1 या 2 कप नारियल पानी पीना सेफ होता है। अगर आप कच्चा नारियल खा रहो हैं तो 40 ग्राम तक एक दिन में खा सकते हैं। इसकी मात्रा और सेवन के तरीके से पहले हेल्थ कंडीशन पर ध्यान देना भी जरूरी है।