Cocoa Smoothie : कोकोआ स्मूदी पीने से मिलते हैं बहुत से फायदे

0
41
Cocoa Smoothie

Cocoa Smoothie : खराब जीवनशैली और खराब खानपान के कारण आज हर दूसरा व्यक्ति हाई कोलेस्ट्रॉल के साथ ही पाचन से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहा है। दोनों ही समस्या को कम करने के लिए लोग हर तरह के उपाय अपनाते हैं। दवा का सहारा भी लेते हैं। हालांकि आप एक टेस्टी तरीके से भी इन दोनों समस्याओं से निपट सकते हैं।

कोकोआ स्मूदी बनाने की सामग्री

ओट्स -एक कप
केला -1
दूध- एक गिलास
कोको पाउडर- 1 चम्मच
बादाम- 2 से 3

विधि

कोको स्मूदी बनाने के लिए आप सबसे पहले केला को चॉप कर लें।
अब ग्राइंडर में केला डाल दें, इसमें ओट्स डालें, कोको पाउडर डालें और आखिर में दूध मिलाएं।
अब इसे अच्छी तरह से ग्राइंड कर लें।
तैयार है आपकी कोकोआ स्मूदी, आप चाहें तो इसे ठंडा करके भी पी सकते हैं।

कोकोआ स्मूदी के फायदे

एक्सपर्ट के मुताबिक कोकोआ स्मूदी पीने से कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल किया जा सकता है, साथ ही इससे पाचन तंत्र भी दुरुस्त होता है। दरअसल ओट्स प्रोबायोटिक का बेहतरीन स्रोत है। इसमें मौजूद बेटा ग्लूकोन फाइबर गुड बैक्टीरिया को खिलाने में मदद करता है। फाइबर पाचन को धीमा करके आपको घंटे तक भरा हुआ रखने में मदद करता है। यह मल त्याग को नियमित रखने में योगदान देता है। एक स्वस्थ आंत बीमारी और सूजन के जोखिम को काम करती है। वहीं फाइबर की मौजूदगी कोलेस्ट्रॉल कम करने में भी मददगार है।