Ambala News: अंबाला से सीएम 21 को करेंगे चुनाव प्रचार की शुरुआत

0
60
अंबाला से सीएम 21 को करेंगे चुनाव प्रचार की शुरुआत
अंबाला से सीएम 21 को करेंगे चुनाव प्रचार की शुरुआत

मुख्यमंत्री सैनी करेंगे रैली को संबोधित
Ambala News (आज समाज) अंबाला: हरियाणा के अंबाला से भाजपा अपना चुनावी प्रचार शुरू करने जा रही है। अंबाला शहर विधानसभा सीट के लिए चुनाव प्रचार का शंखनाद करने के लिए खुद प्रदेश के मुख्यमंत्री अंबाला आ रहे है। आगामी बुधवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अंबाला शहर की अनाज मंडी में जन आशीर्वाद रैली को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री की अंबाला शहर में होने वाली रैली को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकतार्ओं ने तैयारियां शुरू कर दी है। सीएम की अंबाला में सभा के लिए परिवहन व महिला एवं बाल विकास मंत्री असीम गोयल ने रविवार को पार्टी के मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रमुख, मंडल सचिव,आईटी प्रमुख, सोशल मीडिया प्रमुख, पार्षद व सरपंचों की महत्वपूर्ण बैठक ली। जिसमें मुख्यमंत्री की रैली को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस बैठक के पश्चात परिवहन मंत्री असीम गोयल ने शहर स्थित अनाज मंडी का दौरा भी किया। गोयल ने कहा कि चुनावों की तारीखों का ऐलान होने के बाद अंबाला में मुख्यमंत्री नायब सैनी की यह पहली रैली होगी और निश्चित रूप से यह रैली ऐतिहासिक भी होगी। क्योंकि इस रैली में हजारों की तादाद में भाजपा के कार्यकर्ता व आमजन शामिल होंगे।