वर-वधु को दिया आशीर्वाद
Jhajjar News: (आज समाज) झज्जर: भाजपा नेता राजकुमार कटारिया के भतीजे की शादी में शामिल होने के लिए गत दिवस सीएम नायब सैनी झज्जर पहुंचे। सीएम सैनी ने शादी समारोह में शिरकत करते हुए वर-वधु को आशीर्वाद दिया। इस दौरान उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली और पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर भी मौजूद रहे। इसके अलावा मोहन लाल बड़ौली ने प्रदेश में निकाय चुनाव को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

निकाय चुनाव में भाजपा की जीत निश्चित

शादी समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने निकाय चुनाव को लेकर कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की जीत निश्चित है और भाजपा की डबल इंजन की सरकार हरियाणा के विकास के लिए महत्वपूर्ण साबित हो रही है। उन्होंने बीजेपी के नॉन-स्टॉप हरियाणा नारे का जिक्र किया था। बड़ौली ने कहा कि निकाय चुनाव में बीजेपी की जीत से हरियाणा में विकास की गति तीन गुना तेज हो जाएगी। लोगों की समस्याओं का भी जल्द निपटारा किया जाएगा।

महिलाओं का सम्मान करती है भाजपा

बड़ौली ने यह भी कहा कि निकाय चुनाव को लेकर भाजपा पार्टी जनता के बीच जाएगी और उनसे ट्रिपल इंजन की सरकार को समर्थन देने की अपील करेगी। उन्होंने दावा किया कि जनता भाजपा के समर्थन में है। हरियाणा के विकास को भाजपा की जीत से गति मिलेगी।

इसके अलावा बड़ौली ने यह भी बताया कि बीजेपी हमेशा से महिलाओं का सम्मान करती रही है। इस बार निकाय चुनाव में 10 में से 6 मेयर की सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं, जो पार्टी के महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है।

ये भी पढ़ें : आज से डाउनलोड होंगे हरियाणा बोर्ड के 10वीं-12वीं ओपन के एडमिट कार्ड