Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में बदमाशों ने व्यक्ति को मारी गोली

0
88
Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में बदमाशों ने व्यक्ति को मारी गोली
Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में बदमाशों ने व्यक्ति को मारी गोली

बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस ने क्षेत्र में की नाकेबंदी
Kurukshetra News (आज समाज) कुरुक्षेत्र: जिले के कस्बे लाडवा में आज सुबह एक बड़ी घटना घटित हो गई। यहां पर बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने एक व्यक्ति पर फायरिंग कर दी। व्यक्ति को दो गोलियां लगी। जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक पर चढ़कर मौके से फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर परिजन बाहर की ओर आए तो उन्होंने देखा की जयप्रकाश खून से लथपथ नीचे पड़ा है।

परिजन उसे तुरंत लाडवा सीएचसी लेकर गए जहां पर डॉक्टरों ने गंभीर हालत के देखते हुए उसे एलएनजेपी अस्पताल रेफर कर दिया। व्यक्ति की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। उसकी छाती में 2 गोलियां लगी है। घटना सुबह 7 बजे के आसपास की है। सूचना पर पहुंची पुलिस बदमाशों को पकड़ने के लिए क्षेत्र में नाकेबंदी की है।

छाती में लगी गोलियां

जानकारी के मुताबिक, लाडवा के बदरपुर गांव का जयप्रकाश (50) अपने घर पर मौजूद था। सुबह 7 बजे किसी ने उसके घर का दरवाजा खटखटाया। जैसे ही जयप्रकाश ने दरवाजा खोला तो बाहर खड़े 2 युवकों में से 1 ने उस पर फायरिंग कर दी। जिसमें 2 गोलियां जयप्रकाश की छाती में लगी। वारदात के बाद आरोपी युवक बाइक पर फरार हो गए।

जांच में जुटी पुलिस

मामले की सूचना पाकर थाना लाडवा एसएचओ कुलदीप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आसपास से सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। जयप्रकाश की हालत काफी नाजुक है। उसे एलएनजेपी अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस के साथ सीआईए की टीमें भी जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें : America Deported Indians : निर्वासित भारतीयों का विमान अमेरिका से पहुंचा दिल्ली