Cm Nayab Saini ने लिया संतों से आशीर्वाद

0
4
Cm Nayab Saini ने लिया संतों से आशीर्वाद
Cm Nayab Saini ने लिया संतों से आशीर्वाद
  • मुख्यमंत्री नायब सैनी का संतों का सम्मान कर आशीर्वाद लेना सराहनीय : आचार्य सनातन चैतन्य जी महाराज

Cm Nayab Saini | Ambala News | अंबाला शहर। हरियाणा के नव नियुक्त मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 23 अक्टूबर को मुख्य मंत्री अवास श्री कबीर कुटी चंडीगढ़ में हरियाणा के संत महात्माओं को आमंत्रित कर आशीर्वाद समारोह कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया था।

इस कार्यक्रम में अंबाला शहर से आचार्य सनातन चैतन्य जी महाराज, स्वामी कैलाशानंद शास्त्री जी, स्वामी पूर्णानंद जी महाराज, डॉ. स्वामी राजेश्वरानंद जी, महामंडलेश्वर स्वामी सत्यात्मानंद जी महाराज भी आमंत्रित थे।

Cm Nayab Saini ने लिया संतों से आशीर्वाद
Cm Nayab Saini ने लिया संतों से आशीर्वाद
Cm Nayab Saini ने लिया संतों से आशीर्वाद

आचार्य सनातन चैतन्य जी महाराज ने कहा कि हरियाणा के इतिहास में शायद पहली बार किसी मुख्यमंत्री का अपने अवास पर संतों को बुलाकर आशीर्वाद लिया हो। उपस्थित सभी संत महात्मा मुख्यमंत्री के सेवाभाव से बहुत प्रभावित दिखें। प्रात: मुख्यमंत्री प्रदेश के खुशहाली के लिए यज्ञ हवन में आहुति डाल कर यज्ञ भगवान से आशीर्वाद लिया।

पश्चात मंच पर अनेक महात्माओं ने मुख्यमंत्री को तुलसी रुद्राक्ष की माला पहना कर व शॉल ओढ़ाकर अपना शुभ आशीर्वाद प्रदान किया। इसी क्रम में आचार्य सनातन चैतन्य जी महाराज व स्वामी कैलाशानंद शास्त्री ने भी मुख्यमंत्री को माला पहना कर व शॉल ओढ़ाकर अपनी शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संतों को संबोधित करते हुए कहा की मेरा सौभाग्य है कि भगवान की कृपा, संतों का आशीर्वाद व हरियाणा के जनता जनार्दन की कृपा से हरियाणा प्रान्त के मुख्यमंत्री बनकर जन-जन की सेवा करने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि जब मेरा शपथ ग्रहण हो रहा था उस समय संतों की भी उपस्थिति हो और आशीर्वाद दें।

पर मैंने सोचा उस समय बहुत ज्यादा भीड-भाड़ होगी कहीं मेरे संतों को असुविधा न हो इसे ध्यान में रखकर अलग से संत महात्मा गुरूजनों को आमंत्रित करके आशीर्वाद लूंगा। सभी गुरु जनों ने मुझे अपना खूब आशीर्वाद शुभकामनाएं दी हैं और आगे आप सभी के मार्गदर्शन व आशीर्वाद से हरियाणा के सुख शांति समृद्धि तरक्की हेतु दिन रात काम करूंगा।

इस बीच मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी सभा में उपस्थित सभी संतों के पास जाकर स्मृति प्रसाद स्वरूप रुद्राक्ष की माला, शंख, शांल दक्षिणा भेंट कर आशीर्वाद लेती रही। कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने सभी संत महात्माओं को बड़े श्रद्धा प्रेम भाव से भोजन प्रसाद कराया।

आचार्य सनातन चैतन्य जी ने कहा कि इस प्रकार के समारोह हर राज्य के मुख्यमंत्री को चाहे जिस भी दल पार्टी का हो करना चाहिए। ऐसा कार्य भारतीय संस्कृति परंपरा के अनुकूल है इसमें कोई राजनितिक दृष्टि नहीं होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें : BJP Membership Drive : दिवाली के बाद शुरू होगा भाजपा का सदस्यता अभियान, 45 लाख का लक्ष्य