Haryana Assembly Election : करनाल पहुंचें सीएम नायब सैनी, तरावाड़ी में जन आशीर्वाद रैली को करेंगे संबोधित

0
158

Karnal News (आज समाज) करनाल: करनाल जिले के तरवाड़ी में स्थित अनाज मंडी में आज हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जन आशीर्वाद रैली में पहुंचे है। करनाल पहुचंने पर भाजपा नेताओं ने उनका बुके देकर स्वागत किया। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आयोजित इस रैली को लेकर कार्यकतार्ओं ने पहले ही पूरी तैयारियां कर ली थी। रैली स्थल पर भारी सुरक्षा के इंतजाम भी किए गए है। यह रैली भाजपा की चुनावी रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा मानी जा रही है। जिसका उद्देश्य जनता से समर्थन प्राप्त करना और आगामी चुनावों में भाजपा की स्थिति को मजबूत करना है। भाजपा के जिला अध्यक्ष योगेंद्र राणा ने बताया कि, नायब सिंह सैनी का तरावड़ी दौरा पार्टी कार्यकतार्ओं में नए उत्साह का संचार कर रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर इलाके में व्यापक तैयारी की जा रही है। रैली के आयोजन स्थल पर भी बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी है।

भाजपा ने निष्पक्षता से किए है काम

राणा ने यह भी बताया कि भाजपा ने हरियाणा में निष्पक्षता के साथ कार्य किए हैं, जिसके परिणामस्वरूप राज्य की प्रगति हुई है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा की नीतियों और योजनाओं के कारण हरियाणा आज हर क्षेत्र में उन्नति की ओर बढ़ रहा है। इस रैली के माध्यम से पार्टी जनता को यह संदेश देना चाहती है कि भाजपा के नेतृत्व में राज्य ने किस प्रकार विकास के नए मानक स्थापित किए हैं।