Haryana News: गृह व वित्त विभाग अपने पास रख सकते है सीएम नायब सैनी

0
18
गृह व वित्त विभाग अपने पास रख सकते है सीएम नायब सैनी
Haryana News: गृह व वित्त विभाग अपने पास रख सकते है सीएम नायब सैनी

विभागों के बंटवारे को लेकर केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा करने के लिए दिल्ली डटे नायब सैनी
विज को शहरी निकाय और उच्च शिक्षा विभाग मिलने की संभावना
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: गत दिवस नवनियुक्त मंत्रियों को पदभार सौंपने के बाद अब विभागों के बंटवारे पर केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा करने के लिए मुख्यमंत्री दिल्ली में डटे हुए है। मुख्यमंत्री नायब सैनी कल शाम ही दिल्ली पहुंच गए थे। किस मंत्री को कौनसा विभाग मिलेगा इसको लेकर केंद्रीय नेतृत्व से बातचीत जारी है। एक दो दिन तक सभी मंत्रियों को विभाग बांट दिए जाएगे। वहीं विभागों के बंटवारे पर दिल्ली में चर्चा होने की सूचना पर कई मत्री दिल्ली में डेरा डाले बैठे है। राव नरबीर, रणबीर गंगवा और गौरव गौतम ने आज दिल्ली में मुख्यमंत्री नायब सैनी से मुलाकात की। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडौली भी सीएम के साथ दिल्ली में मौजूद है। कयास लगाए जा रहे है कि मंत्रियों ने महत्वपूर्ण मंत्रालय की मांग को लेकर सीएम नायब सैनी से मुलाकात की है।

वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अबकी बार गृह मंत्रालय सीएम अपने ही पास रखेंगे। इसके अलाव वित्त और नगर व ग्राम विकास मंत्रालय भी सीएम नायब सैनी खुद देखेंगे। अनिल विज को अबकी बार गृह मंत्रालय नहीं दिए जाने के आसार है। अनिल विज को शहरी निकाय और उच्च शिक्षा विभाग मिलने की संभावना है। उद्योग और वाणिज्य विभाग विपुल गोयल को दिया जा सकता है। महिपाल ढांडा को कृषि, पशुपालन और मत्सय विभाग मिल सकता है।

अरविंद शर्मा को दिया जा सकता है स्वास्थ्य विभाग

श्रुति चौधरी को आबकारी एवं कराधान विभाग मिलने की संभावना है। सहकारिता विभाग श्याम सिंह राणा को मिल सकता है। डॉ. अरविंद शर्मा को स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग दिया जा सकता है। आरती राव को महिला व बाल विकास विभाग मिल सकता है।

रणबीर गंगवा को मिल सकता है पंचायत विभाग

कृष्ण कुमार बेदी को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग मिलने की संभावना है। राव नरबीर को पीडब्ल्यूडी व जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग दिया जा सकता है। कृष्ण लाल पंवार को बिजली, जेल और आवास विभाग मिल सकते है। रणवीर गंगवा को पंचायत विभाग मिलने की संभावना है। प्रदेश का शिक्षा और खेल विभाग गौरव गौतम को मिलने की उम्मीद है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग राजेश नागर को दिए जा सकते है।

यह भी पढ़ें : India-Canada Dispute: भारत ने कनाडाई अधिकारी को भगोड़े आतंकियों की सूची में डाला