Kurukshetra News: सीएम नायब सैनी आज कुरुक्षेत्र में खेलेंगे फूलों की होली

0
79
Kurukshetra News: सीएम नायब सैनी आज कुरुक्षेत्र में खेलेंगे फूलों की होली
Kurukshetra News: सीएम नायब सैनी आज कुरुक्षेत्र में खेलेंगे फूलों की होली

कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी
Kurukshetra News (आज समाज) कुरुक्षेत्र: हरियाणा के सीएम नायब सैनी आज कुरुक्षेत्र में कार्यकर्ताओं संग फूलों की होली खेलेंगे। कार्यक्रम लाडवा के ब्लू हेवन पैलेस में होगा। कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। यहां पर सीएम के 3 बजे आने की संभावना है। कुरुक्षेत्र में सीएम नायब सैनी नगर निकाय चुनाव में भाजपा की बंपर जीत के बाद लोगों के साथ आज फूलों की होली खेलेंगे।

सीएम सैनी के साथ होली खेलने को लेकर भाजपा कार्यकर्ता भी उत्साहित हैं। सीएम नायब सैनी के साथ उनकी धर्मपत्नी सुमन सैनी भी कार्यक्रम में आएंगी। कार्यक्रम को लेकर सीएम के प्रतिनिधि कैलाश सैनी कार्यक्रम स्थल का दौरा कर चुके हैं। उधर, सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रशासन की तरफ से तैयारी की गई। पुलिसकर्मियों की ड्यूटियां लगा दी गई है।

जीत करेंगे सेलिब्रेट

सीएम पद पर रहते हुए नायब सैनी की यह दूसरी होली है। इस 1 साल के दौरान नायब सैनी के नेतृत्व में भाजपा ने पहले विधानसभा और अब निकाय चुनाव में जीत दर्ज की है। इसलिए सीएम नायब सैनी इस जीत को अपनी धर्मपत्नी सुमन के साथ अपने विधानसभा क्षेत्र लाडवा में फूलों की होली खेलकर सेलिब्रेट करेंगे।

ये भी पढ़ें: हरियाणा में 25 से 30 फीसदी बढ़ सकता है मेयर-पार्षदों का मानदेय

ये भी पढ़ें : हरियाणा निकाय चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, जनता का भरोसा भाजपा के साथ