हवन करके प्रदेश की खुशहाली की कामना की
Panchkula News (आज समाज) पंचकूला: हरियाणा के सीएम नायब सैनी आज पंचकूला पहुंचे। नायब सैनी ने यहां पर चंडी माता मंदिर में माथा टेका। इस दौरान सीएम नायब सैनी के साथ उनकी धर्मपत्नी सुमन सैनी भी मौजूद रही। सीएम ने चंडी माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने मंदिर में हवन भी किया।
सीएम के साथ पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, भाजपा नेता बंतो कटारिया जिला अध्यक्ष अजय मित्तल सहित कई अन्य स्थानीय नेता भी मौजूद रहे। इससे पहले, नवरात्रि के दूसरे दिन मुख्यमंत्री नायब सैनी अपनी धर्मपत्नी के साथ माता मनसा देवी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे। यह मंदिर द्वापर युग से जुड़ा हुआ माना जाता है, जहां पांडवों ने देवी की आराधना कर आशीर्वाद प्राप्त किया था।
तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा का विशेष महत्व
नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा का विशेष महत्व होता है। देवी भागवत पुराण के अनुसार, मां चंद्रघंटा का स्वरूप शांत, सौम्य और भक्तों को सुख-समृद्धि प्रदान करने वाला है। इस दिन पूजा-अर्चना करने से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है और जीवन में खुशहाली आती है।
ये भी पढ़ें : हरियाणा एमबीबीएस एग्जाम घोटाल में कंप्यूटर आॅपरेटर व असिस्टेंट बर्खास्त
ये भी पढ़ें : उद्घाटन से पहले ही विवादों में घिरा हिसार एयरपोर्ट