Jalandhar News : सीएम मान ने जालंधर में फहराया तिरंगा

0
39
सीएम मान ने जालंधर में फहराया तिरंगा
सीएम मान ने जालंधर में फहराया तिरंगा

Jalandhar News (आज समाज), जालंधर : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 78वें स्वतंत्रता दिवस पर राज्यस्तरीय समारोह की अध्यक्षता करते हुए जालंधर में राष्टीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली 13 प्रमुख शख्सियतों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के दौरान सम्मानित की जाने वाली शख्सियतों में डॉ. जसवीर सिंह गिल (लुधियाना), युद्धविंदर सिंह (लुधियाना), अवतार सिंह (जालंधर), गुरिंदरवीर सिंह (जालंधर), मास्टर अजान कपूर (अमृतसर), विनायक मित्तल (लुधियाना), सुनीता सभरवाल (पटियाला), रुशपाल कौर सिद्धू (पटियाला), मनीत दीवान (लुधियाना), बरिंदर सिंह (होशियारपुर), विनोद कुमार शर्मा (पटियाला), शाम कुमार चड्ढा (पठानकोट) और दी लांबड़ा कांगड़ी मल्टीपर्पज सहकारी सेवा सोसाइटी लिमिटेड लांबड़ा (होशियारपुर) शामिल हैं।