Dharamshala News : जनता को गुमराह कर रहे सीएम : डाॅ. राजीव बिन्दल

0
143
जनता को गुमराह कर रहे सीएम : डाॅ. राजीव बिन्दल
जनता को गुमराह कर रहे सीएम : डाॅ. राजीव बिन्दल
Dharamshala News (आज समाज)धर्मशाला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिन्दल ने सी एम पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री जनता को सफेद झूठ परोस रहे हैं। उन्होंने कहा कि 28 हजार नौकरियां देना तो दूर, 28 नौकरियां भी वर्तमान कांग्रेस की सरकार ने जनता को नहीं दी है।
डाॅ. बिन्दल ने कहा कि प्रदेश की जनता यह जानना चाहती है कि 30 हजार करोड़ रुपए का कर्ज ले चुकी प्रदेश सरकार 9 हजार करोड़ का कर्ज और लेने जा रही है। बावजूद इसके प्रदेश में विकास कार्य ठप्प पड़े हैं तो क्या यह लोन की राशि मित्रों के टोले की भलाई के लिए ली जा रही है? क्योंकि बकौल मुख्यमंत्री प्रदेश का खजाना खाली है। इसलिए विकास कार्य नहीं किए जा सकते।
डाॅ. बिन्दल ने कहा कि तीन उपचुनावों के मद्देनजर प्रदेश सरकार द्वारा झूठ बोलने का काम फुल स्पीड से चला हुआ है। देहरा की जनता को मायाजाल व भ्रमजाल में बांधने के लिए सरकार ने एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है। देहरा का उपचुनाव कांग्रेस पार्टी न लड़कर हिमाचल की सरकार लड़ रही है। सारे चुनाव को अधिकारियों के हवाले कर दिया गया है और अधिकारी छोटे-बड़े कर्मचारियों को, दुकानदारों को, ट्रैक्टर वालों को, जेसीबी वालों को, टैक्सी वालों को, ट्रक वालों को डराकर, धमकाकर वोट प्राप्त करने के जुगाड़ में लगे हुए हैं।