CM Flying Squad : राशन वितरण में गड़बड़ी करने की गुप्त सूचना के आधार पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने किया डिपो का औचक निरीक्षण 

0
87
Aaj Samaj (आज समाज),CM Flying Squad ,पानीपत : इंदिरा बाजार पानीपत स्थित डिपो होल्डर पुनीत कुमार वासी वार्ड न. 17 इंदिरा  बाजार पानीपत द्वारा पूरा राशन वितरण ना करने, राशन वितरण में गड़बड़ी करने की गुप्त सूचना के आधार पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता करनाल के निरीक्षक बलीराम, उप निरीक्षक राज सिंह, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग पानीपत से निरीक्षक नितेश शर्मा, उप निरीक्षक रणबीर सिंह व गुप्तचर इकाई पानीपत की संयुक्त टीम द्वारा राशन डिपो का औचक निरीक्षण किया गया। राशन डिपो पर डिपो होल्डर पुनीत कुमार हाजिर नहीं मिला। जिसको बार-बार फोन किया गया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। अशोक नारंग पार्षद वार्ड न. 9 नगर निगम पानीपत व डिपो कार्यालय के मकान मालिक सचिन पुत्र तुलसीदास मेहता वासी मकान न. 556/03  इंदिरा बाजार पानीपत को मौका पर बुलाया गया। जिसकी मौजूदगी में डिपो का निरीक्षण किया गया।

चेकिंग के दौरान राशन डिपो पर निम्नलिखित खाद्य पदार्थों की मात्रा कम व ज्यादा पाई गई

1. स्टॉक रजिस्टर के अनुसार डिपो पर गेहूं की मात्रा 16844.930 कि.ग्रा. थी मौका पर गेहूं का स्टॉक नहीं पाया गया।
2. स्टॉक रजिस्टर के अनुसार डिपो पर सरसों तेल की मात्रा 748 लीटर थी मौका पर तेल का स्टॉक नहीं पाया गया।
3. स्टॉक रजिस्टर के अनुसार डिपो पर बाजरा की मात्रा 0.500 कि.ग्रा. थी मौका पर बाजरा का स्टॉक नहीं पाया गया। 4. स्टॉक रजिस्टर के अनुसार डिपो पर चीनी की मात्रा 662 किग्रा. थी मौका पर 20 किलोग्राम चीनी का स्टॉक पाया गया।

डिपो पर निम्नलिखित कमियां भी पाई गई

1) डिपो पर साइन बोर्ड बाहर ना लगाकर डिपो के अंदर लगाना पाया गया।
2) डिपो में स्टाक बोर्ड नही मिला।
3) लाईसैस नम्बर व टोल फ्री नंबर नहीं लिखा मिला।
4) निगरानी कमेटी की सूची नहीं लगी पाई गई।
डिपू होल्डर पुनीत कुमार का लाइसेंस नम्बर 706 एफ.पी.एस आई.डी नम्बर 107500100315 हैं। सरकारी राशन को ग्राहकों को पूरी मात्रा में वितरण ना करके डिपो होल्डर द्वारा धोखाधडी की गई। जिसके खिलाफ धारा 420 भा.द.स व 7/10/55 ई.सी एक्ट की कार्यवाही करने बारे लिखा गया। जिस संबंध में निरीक्षक नितेश शर्मा खाद्य एवं आपूर्ति विभाग पानीपत की शिकायत पर पुनीत डिपो होल्डर के खिलाफ धारा 420 भा.द.स व 7/10/55 ई.सी एक्ट थाना शहर पानीपत में दर्ज रजि. कर कार्यवाही की जा रही है।