Haryana Weather Update: हरियाणा में आज छाए रहेंगे बादल, तापमान में आई गिरावट

0
122
Haryana Weather Update: हरियाणा में आज छाए रहेंगे बादल, तापमान में आई गिरावट
Haryana Weather Update: हरियाणा में आज छाए रहेंगे बादल, तापमान में आई गिरावट

यमुनानगर रहा सबसे ठंडा जिला
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण आज कुछ जिलों में बादल छाए रहेंगे। हवाएं भी चलेंगी। इसका तापमान पर भी असर पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 28 मार्च को प्रदेश का सबसे ठंडा जिला यमुनानगर रहा। जहां का न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि फिलहाल मौसम खुश्क है। सब्जी व फलों की पौधों में पानी की आवश्यकता है तो सिंचाई की जा सकती है। अगर किसी ने अंतिम पानी नहीं दिया हो तो वह बदलते मौसम का सिंचाई करते समय आवश्य ध्यान रखें। क्योंकि अब हल्की व मध्यम गति की हवाएं चलने की संभावना है। अगर गेहूं में पानी देना हो तो दो-तीन दिन बाद सिंचाई करें।

वातावरण में नमी बढ़ेंगी नमी

डॉ. मदन खीचड़ ने कहा कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 2 अप्रैल तक खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान बीच-बीच में हवाओं में बदलाव की संभावना से हल्की से मध्यम गति से चलने की संभावना है। जिससे विशेषकर दिन के तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना है। इस दौरान 29 व 30 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से वातावरण में नमी बढ़ने व आंशिक बादल आने की संभावना है। लेकिन बाद में मौसम साफ व खुश्क संभावित है।