गत दिवस प्रदेश में सिरसा रहा सबसे गर्म, 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तापमान
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा में आज और कल मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग ने 3 अप्रैल से प्रदेश के वातावरण में बदलाव आने की संभावना जताई है। इस दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों में बादल छाए रह सकते है। वहीं हल्की से मध्यम गति की हवाएं चलने की भी संभावना जताई है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, हरियाणा में 4 अप्रैल तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है।
एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 3 और 4 अप्रैल को वातावरण में नमी बढ़ने व बीच-बीच में आंशिक बादल तथा हल्की से मध्यम गति की हवाएं चलने की भी संभावना है। वहीं 31 मार्च को प्रदेश का सबसे गर्म जिला सिरसा रहा। जहां का तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मार्च में सामान्य से 41 प्रतिशत कम हुई बारिश
हरियाणा में मार्च महीने में सामान्य से 41 प्रतिशत कम बारिश हुई है। मार्च प्री-मानसून का पहला महीना होता है, और ये लगभग सूखा रहा। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में मार्च 2025 के दौरान कुल 8.9 एमएम वर्षा हुई। यह सामान्य वर्षा से 41 प्रतिशत कम है। मार्च महीने के लिए हरियाणा की सामान्य वर्षा 15.1 एमएम है।
ये भी पढ़ें : हरियाणा में सफर करना हुआ महंगा, टोल के बढ़े रेट लागू