Closing Bell in NSE BSE सेंसेक्स 1,545 अंक गिरकर 57,491 पर बंद
आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली
Closing Bell in NSE BSE : अमेरिका में अनुमान से पहले ब्याज दरें (Fed Reserve Rate Hike) बढ़ाए जाने की आशंका के चलते दुनिया भर के शेयर बाजारों में गिरावट का माहौल है। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का Sensex 1,545 अंक गिरकर 57,491 पर बंद हुआ है।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 2.66% गिरा और यह 468 अंक टूटकर 17,149 पर बंद हुआ है। इस बड़ी गिरावट के कारण एक ही दिन में निवेशकों के 10.5 लाख करोड़ रुपए डूब गए। शुक्रवार को मार्केट कैप 270 लाख करोड़ रुपए था जोकि आज सोमवार को 260.44 लाख करोड़ रुपए रह गया। वहीं एक हफ्ते में मार्केट कैप 21 लाख करोड़ रुपए घट गया है। पिछले सोमवार को यह 280 लाख करोड़ रुपए था।
वहीं यूक्रेन और रूस के बीच बढ़ता तनाव भी शेयर बाजारों में डर बढ़ा रहा है। दोनों देशों में जंग के हालात बनते देख अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने दोनों देशों में मौजूद अपने दूतावास को खाली करने का आदेश दे दिया है। इतना ही नहीं, अमेरिका ने यूक्रेन और रूस में कार्यरत अपने अधिकारियों को साफ कहा है कि जल्द से जल्द अपने परिवारों को लेकर वापस देश लौट आएं। इस कारण दुनियाभर के शेयर बाजारों में आज गिरावट रही है।
Sensex के सभी शेयर लाल रंग में

आज Sensex पर सभी शेयर लाल निशान में बंद हुए हैं। वहीं निफ्टी के भी सभी सेक्टर के इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए हैं। सबसे अधिक गिरावट निफ्टी रियल्टी में रही और यह 5.90 फीसदी की फिसलन के साथ बंद हुआ। निफ्टी बैंक में 1.67 फीसदी की गिरावट रही।
टाटा स्टील, विप्रो और टाइटन आज 5 फीसदी से अधिक टूट गए। इंफोसिस, ITC, महिंद्रा एंड महिंद्रा, HDFC Bank और HDFC में 2-2% से ज्यादा की गिरावट रही। SBI, मारुति, TCS और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर 1.5-1.5% से ज्यादा गिरे।
5 दिन में 3800 अंक टूट गया Sensex
शेयर बाजार में गिरावट 5 दिन से जारी है। आज सेंसेक्स में 1,545 अंकों की गिरावट हुई है। इससे पहले पिछले मंगलवार को 554, बुधवार को 656, गुरुवार को 634 और शुक्रवार को 427 अंक की गिरावट आई थी।
नई की कंपनियों के शेयर्स में भारी गिरावट

शेयर बाजार में 2021 के आखिरी में आई नई कंपनियों नायका, जोमैटो, पॉलिसीबाजार और पेटीएम के शेयरों में जमकर गिरावट हुई है। Paytm के शेयर की कीमत आधे से भी काफी कम हो गई है और यह रोज अपना निम्नतर स्तर स्तर बनाता जा रहा है।
आज भी Paytm के शेयर ने 881 रुपए का सबसे निम्नतर स्तर को छूआ है। वहीं PB Fintech का शेयर 5 प्रतिशत गिरा है। यह अपने उच्चतम स्तर से 45 प्रतिशत तक गिर चुका है। उधर, Zomato, Nykaa और Policy Bazaar जैसी कंपनियों के शेयर भी लगातार गिर रहे हैं। आज सोमवार के कारोबार में Zomato का शेयर 19 फीसदी तक टूटा।