Children’s Festival : बाल महोत्सव का शानदार आगाज, एक तरफ सुरों की साज सजी तो दूसरी तरफ थिरके कदम

0
198
Children's Festival
Children's Festival
  • अपने अंदर के बच्चे को जिंदा रखना जरूरी: विवेक चौधरी
  • बाल भवन का मंच हर प्रतिभाशाली बच्चे के लिए बना है : रितु राठी

Aaj Samaj (आज समाज),Children’s Festival,पानीपत : शनिवार को स्थानीय बाल भवन में उपायुक्त वीरेंद्र दहिया जी के निर्देशानुसार बाल महोत्सव का शानदार आगाज हुआ। कार्यक्रम के शुभारंभ पर मुख्यतिथि जिला परिषद के सीओ विवेक चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया।।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला बाल कल्याण अधिकारी रितु राठी ने की। मुकाबले के पहले दिन बच्चो ने ग्रुप डांस , ग्रुप सॉंग , रंगोली,थाली कलश डेकोरेशन में जमकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया।प्रतियोगिताओं के पहले दिन चार सौ बच्चो ने भाग लिया। पहले दिन कड़ा मुकाबला देखने को मिला।

 

फस्ट सेकिंड ओपचारकिता होती है मंच पर जो बच्चा आ गया वो फस्ट है: विवेक चौधरी

कार्यक्रम में मुख्यतिथि पहुँचे जिला परिषद के सीओ विवेक चौधरी ने बच्चो की प्रतिभा की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि हमे बच्चो से सीखने की जरूरत है वो किस तरह मुस्कुरा कर परफॉर्मेंस देते है इसलिए आजकल की तनाव पूर्ण जिंदगी में हमें अपने अंदर का बच्चा कभी मरने नही देना चाहिए। वही विवेक चौधरी ने कहा कि में बहुत से जिलों में कार्ययत रहा लेकिन जिस प्रकार पानीपत बाल भवन कार्यक्रम ऑर्गेनाइज करता है ऐसा कही नही देखा। उन्होंने जिला बाल कल्याण अधिकारी रितु राठी व उनकी टीम की जमकर तारीफ की। आज के समय में बच्चे पढ़ाई लिखाई के साथ साथ अपनी प्रतिभा में भी खुद को साबित कर रहे। ऐसे प्रतिभाशाली बच्चो को पानीपत प्रसाशन बाल भवन हमेशा मंच देता रहेगा और इसी मंच से निकल कर बच्चे अपना भविष्य बना पाएंगे।

 

बाल महोत्सव का मतलब बच्चो की प्रतिभा को दुनिया के सामने लाना : रितु राठी

जिला बाल कल्याण अधिकारी रितु राठी ने कहा कि प्रतिभा शाली बच्चो को बाल भवन का मंच प्रोत्साहित करता है।इसी मंच से जीतकर बच्चे खुद अगले स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। रितु राठी ने कहा कि हमेशा बाल भवन का प्रयास यही रहा है कि जिले के प्रत्येक बच्चे का हुनर दुनिया के सामने लाये ओर यही काम बाल भवन हमेशा करता रहता है।

 

जजमेंट करने पहुचे हरियाणा से लेकर बॉलीवुड हस्ती

गायन में बच्चो को जजमेंट देने पहुचे हरियाणवी सिंगर म्यूजिक डायरेक्ट मिंटू भारद्वाज ,सिंगर राइटर सीके नारा। वही डांस प्रतिभागियों को जज करने मशहूर कोरियोग्राफर मुद्दसर टीम के कोरियोग्राफर राहुल चरनालिया मुंबई ,हरियाणवी डांस जज रमनदीप कौर, लक्ष्मी वशिष्ठ।रंगोली जज इंदु पुनिया आभा गुप्ता मधु।मंच का संचालक शिक्षक बोधराज श्योराण ने किया। सोमवार को गायन, थियेटर प्ले वन एक्ट प्ले में होगा मुकाबला सोमवार को गायन ओर थियेटर प्ले वन एक्ट प्ले स्केचिंग ऑन दा स्पॉट में होगा मुकाबला। कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी अमित लेखा सहायक सुदेश समस्त स्टाफ मेम्बर मौजूद रहे।

पहले दिन का रिजल्ट

  • ग्रुप डांस -ग्रुप थर्ड रिजल्ट : प्रथम स्थान- टीम ए पायल एंड ग्रुप आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल जीटी रोड पानीपत। दूसरा स्थान – लक्ष्मी एंड ग्रुप टीम डी सर छोटू राम हैरिटेज स्कूल पानीपत, तीसरा स्थान-सयंम एंड ग्रुप टीम बी डॉक्टर एम के के स्कूल पानीपत। सांत्वना पुरस्कार गीता एंड ग्रुप टीम ई दा हैरिटेज कान्वेंट स्कूल।
  • ग्रुप डांस ग्रुप फौर रिजल्ट :प्रथम स्थान-दीक्षा एंड ग्रुप टीम ड़ी हरे कृष्णा इंटरनेशन स्कूल गढ़ी छाजू समालखा। दूसरा स्थान-तन्नू एंड ग्रुप टीम सी सर छोटू राम हेरिटेज स्कूल पानीपत। तीसरा स्थान-कनिष्का एंड ग्रुप टीम बी एस डी गर्ल्स सीनियर सेकंडरी स्कूल पानीपत।
  • समूह गायन-फोर्थ ग्रुप रिजल्ट : प्रथम स्थान, आकृति कौर एंड ग्रुप टीम बी एस डी वी एम सीनियर विंग हुडा  पानीपत। दूसरा स्थान-याची एंड ग्रुप टीम ए आर्य गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल पानीपत। तीसरा स्थान-अभिमन्यु एंड ग्रुप टीम ई हरे कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल बापौली पानीपत। सांत्वना पुरस्कार ,नैंसी एंड ग्रुप टीम डी भारतीय विद्या निकेतन स्कूल पानीपत। सांत्वना पुरस्कार श्रदा एंड ग्रुप टीम सी जीडी गोयंका स्कूल ।
  • थाली कलस डेकोरेशन ग्रुप थर्ड रिजल्ट : प्रथम स्थान-आशु टीम जेड आर्य बाल भारती पब्लिक स्कूल पानीपत। दूसरा स्थान-वंशिका टीम के एस डी विद्या मंदिर सिटी पानीपत तीसरा स्थान-मन्नत टीम जी एस डिवीएम सीनियर विंग हुड्डा पानीपत। सांत्वना पुरस्कार मोनिका टीम यू एस डी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल पानीपत।
  • थाली कलश डेकोरेशन ग्रुप फोर्थ रिजल्ट : प्रथम स्थान, किट्टू टीम एम एस डी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल पानीपत।दूसरा स्थान-तन्नू टीम जी आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल पानीपत। तीसरा स्थान-भावना टीम आर सर छोटू राम हैरिटेज स्कूल पानीपत। सांत्वना पुरस्कार-महक टीम एन एस डी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल पानीपत।
  • रंगोली ग्रुप थर्ड रिजल्ट : प्रथम स्थान कर्ण टीम एक्स सर छोटू राम हैरिटेज स्कूल ।दूसरा स्थान नित्या टीम एल एस डी विद्या मंदिर सिटी। तीसरा स्थान परी टीम ए हरे कृष्णा इंटनेशनल स्कूल बापौली। सांत्वना पुरस्कार प्रियांसि टीम के दयाल सिंह पब्लिक स्कूल पानीपत।
  • रंगोली ग्रुप फोर्थ रिजल्ट : प्रथम स्थान अचिंत कौर टीम जी एसडी विद्या मंदिर पानीपत ।दूसरा स्थान टीना टीम के दयाल सिंह पब्लिक स्कूल पानीपत।तीसरा स्थान रजत टीम एन दयाल सिंह पब्लिक स्कूल पानीपत।सांत्वना कंचन टीम एल दा हैरिटेज कॉन्वेंट स्कूल पानीपत।

 

Connect With Us: Twitter Facebook