Chief Minister Wins Lok Sabha Elections : भाजपा के प्रत्याशी एवं हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बने विधायक

0
36
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बने विधायक
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बने विधायक
  • करनाल विस चुनाव में 41483 वोटों से जीत की दर्ज

Aaj Samaj (आज समाज),Chief Minister Wins Lok Sabha Elections,करनाल,इशिका ठाकुर: देश के सबसे बड़े लोकतंत्र पर्व यानी लोकसभा चुनाव के नतीजों के परिणाम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया है। हरियाणा की 10 लोकसभा और एक करनाल विधानसभा सीट पर मतगणना के परिणाम सामने आए जहां हरियाणा के मुख्यमंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी नायब सिंह सैनी 41483 वोटों से विजय हुए हैं। नायब सिंह सैनी ने अपने प्रतिद्वंद्वी राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी सरदार त्रिलोचन सिंह को हराया है।

रिटर्निंग अधिकारी एवं करनाल के एसडीएम अनुभव मेहता ने भाजपा के प्रत्याशी नायब सिंह सैनी को विजयी होने पर प्रमाण पत्र दिया। उन्होंने करनाल विधानसभा उप चुनाव के परिणाम के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा प्रत्याशी नायब सिंह सैनी ने कुल 94714 मत प्राप्त किए। जबकि उनके प्रतिद्वंदी राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी सरदार त्रिलोचन सिंह को कुल 53231 वोट मिले।

उन्होंने बताया कि जननायक जनता पार्टी के प्रत्याशी राजिंद्र तीसरे स्थान पर रहे,उनको 1072 वोट मिले। इसी प्रकार राष्ट्रीय गरीब दल के प्रत्याशी तिलक राज सिंगला को 331, निर्दलीय प्रत्याशी इंजीनियर सुरेश कुमार को 296, पिपल्स पार्टी आॅफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) के प्रत्याशी सुरेश कुमार को 279, राष्ट्रीय मजदूर एकता पार्टी के प्रत्याशी रोहताश को 252, निर्दलीय प्रत्याशी राजेंद्र आर्य दादुपुर को 212 तथा निर्दलीय प्रत्याशी शमशेर सिंह नैन को 143 वोट मिले। इसी प्रकार नोटा में 1106 वोट पड़े।

करनाल विधानसभा उप चुनाव के भाजपा प्रत्याशी एवं हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उप चुनाव में विजयी होने पर करनाल की जनता व पार्टी कार्यकर्ताओं का दिल की गहराइयों से धन्यवाद किया और इस जीत की शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री ने जीत के बाद डेरा कारसेवा में टेका मत्था

करनाल विधानसभा क्षेत्र से नव निर्वाचित विधायक तथा मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी जीत के बाद गुरुओं का आशीर्वाद लेने के लिए डेरा कारसेवा गुरुद्वारा पहुंचे। वहां पर उन्होंने श्री गुरुग्रंथ साहिब के आगे मत्था टेका। उन्हें पहले जीत का आशीर्वाद गुरु घरों से मिला था। मुख्यमंत्री के साथ उनकी पत्नी सुमन सैनी, मेयर रेनूवाला गुप्ता, जिलाध्यक्ष योगिंदर राणा, जगमोहन आनंद, संजय बठला थे। उनको डेरा कारसेवा के प्रमुख बाबा सुक्खा सिंह ने आशीर्वाद दिया। उसके बाद उन्हें सिरौपा पहनाकर कर डेरा कार सेवा गुरुपर्व कमेटी के प्रधान वरिंदर सिंह, महासचिव इंद्रपाल सिंह, एचएसजीपीसी के सह सचिव गुलाव सिंह गुरुसेवक सिंह जसविंदर सिंह ने सिरौपा भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उनकी जीत के पीछे गुरुओं का आशीर्वाद रहा हैं। उन्होंने कहा कि करनाल की जनता ने उन्हें भरपूर प्यार दिया हैं। इसके लिए वह उनको नमन करते हैं। उन्होंने कहा कि वह करनाल की जनता के लिए हमेशा उपलब्ध रहेंगे।

मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि करनाल विधानसभा के उप चुनाव में यह इतनी बड़ी जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश की जनता की पूरी ईमानदारी से सेवा करने तथा हरियाणा प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रधानमंत्री के नक्शे कदम पर चलते हुए प्रदेश की जनता की कत्र्तव्य निष्ठा एवं ईमानदारी से जो सेवा की है, ये उसी का परिणाम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित राष्ट्र बनेगा और वह देश की सेवा इसी प्रकार से करते रहेंगे। प्रधानमंत्री की अगुवाई में विकास का यह क्रम जारी रहेगा और हरियाणा प्रदेश में भी विकास के नए आयाम बनाते हुए नई मंजिलों तक लेकर जाएंगे। हर वर्ग की भलाई के लिए प्रदेश सरकार कार्य करेगी।

हरियाणा में लोकसभा सीटों का पांच-पांच की बराबरी है। इस पर जब मुख्यमंत्री से सवाल किया गया कि यह अग्नि वीर योजना का फर्क है,जो पहले से कम सीट आई हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने बोलते हुए कहा कि अग्नि वीर योजना का कोई फर्क नहीं वह एक बहुत ही अच्छी योजना है। हमें इसका लाभ मिल रहा है। किसी के द्वारा इसका विरोध नहीं किया गया। लेकिन कांग्रेस के घमंडिया गठबंधन में एक झूठ परोसने का काम किया गया है। एक झूठ का सामान था दूसरा नफरत का सामान था। घमंडिया गठबंधन ने यह झूठ फैलाने का काम किया कि अगर नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने तो वह संविधान खत्म कर देंगे, आरक्षण को समाप्त कर देंगे। इस प्रकार का झूठ बोलने का काम कांग्रेस ने किया है। उनके गठबंधन ने कहा कि अगर हमारी सरकार आएगी तो एक एक लाख रूपये गरीबों के खाते में डालेंगे। यह भी कांग्रेस के द्वारा झूठ बोला गया था। लेकिन देश की जनता ने मोदी के ऊपर तीसरी बार विश्वास जताया है।

भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को जीत की दी बधाई, करवाया मुंह मीठा*

करनाल त्रिलोचन सिंह ने मानी अपनी हार, करीब 53331 वोट से पीछे रहे हैं त्रिलोचन सिंह, उन्होंने कहा कि पिछले बार से 35 हजार वोट ज्यादा मिले मुझे जनता ने पूरा सहयोग दिया।

बता दें कि सीएम नायब सैनी ने त्रिलोचन सिंह को हराया।

वही इस मौके पर पूर्व मीडिया कोऑर्डिनेटर जगमोहन आनंद, पूर्व मेयर रेनू बाला गुप्ता, भाजपा के कोषाध्यक्ष बृज गुप्ता, जिला परिषद के चेयरपर्सन प्रतिनिधि सोहन सिंह राणा, भाजपा नेता यशपाल ठाकुर, ईलम सिंह, मंजू खैंच, मदन गुर्जर पुंडरक, भाजपा मीडिया प्रमुख डॉ. अशोक कुमार, राजेश अग्गी, मित्तू सैनी, सोनिया पंडित, हरपाल कलामपुरा सहित काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को जीत की बधाई और शुभकामनाएं दी और उनका मुंह मीठा करवाया।

यह भी पढ़ें:
Connect With Us : Twitter Facebook