Chief Minister Wins Assembly By-Election: भाजपा के प्रत्याशी एवं हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 41483 वोटों से हुए विजयी

0
35
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
  • करनाल विधानसभा का उप चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से हुआ संपन्न

Aaj Samaj (आज समाज),Chief Minister Wins Assembly By-Election,प्रवीण वालिया, करनाल: करनाल विधानसभा का उप चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया है। इस उप चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी एवं हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 41483 वोटों से विजय हुए हैं। नायब सिंह सैनी ने अपने प्रतिद्वंद्वी राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी त्रिलोचन सिंह को हराया है।

उप चुनाव के परिणाम के बारे में विस्तार से जानकारी

रिटर्निंग अधिकारी एवं करनाल के एसडीएम अनुभव मेहता ने भाजपा के प्रत्याशी नायब सिंह सैनी को विजयी होने पर प्रमाण पत्र दिया। उन्होंने करनाल विधानसभा उप चुनाव के परिणाम के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा प्रत्याशी नायब सिंह सैनी ने कुल 94714 मत प्राप्त किए। जबकि उनके प्रतिद्वंदी राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी सरदार त्रिलोचन सिंह को कुल 53231 वोट मिले।

उन्होंने बताया कि जननायक जनता पार्टी के प्रत्याशी राजिंद्र तीसरे स्थान पर रहे और उनको 1072 वोट मिले। इसी प्रकार राष्ट्रीय गरीब दल के प्रत्याशी तिलक राज सिंगला को 331, निर्दलीय प्रत्याशी इंजीनियर सुरेश कुमार को 296, पिपल्स पार्टी आॅफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) के प्रत्याशी सुरेश कुमार को 279, राष्ट्रीय मजदूर एकता पार्टी के प्रत्याशी रोहताश को 252, निर्दलीय प्रत्याशी राजेंद्र आर्य दादुपुर को 212 तथा निर्दलीय प्रत्याशी शमशेर सिंह नैन को 143 वोट मिले। इसी प्रकार नोटा में 1106 वोट पड़े।

यह भी पढ़ें:
Connect With Us : Twitter Facebook