Punjab News:मुख्यमंत्री की ओर से हर शुक्रवार, डेंगू पर वार अ•िायान की शुरुआत

0
42
मुख्यमंत्री की ओर से हर शुक्रवार, डेंगू पर वार अ•िायान की शुरुआत
मुख्यमंत्री की ओर से हर शुक्रवार, डेंगू पर वार अ•िायान की शुरुआत

चंडीगढ़(आज समाज )। राज्य में में डेंगू के प्रसार को रोकने के उद्देश्य से पंजाब के मुख्यमंत्री •ागवंत सिंह मान ने आज यहां हर शुक्रवार, डेंगू पर वार अ•िायान की शुरुआत की। इस अ•िायान को शुरू करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार डेंगू और जलजनित बीमारियों के प्रसार को रोकने के लिए प्रतिबद्ध है, और इस उद्देश्य से यह अ•िायान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने मई महीने से ब्रीडिंग चेकिंग के लिए एक व्यापक अ•िायान शुरू किया था, जिसमें मई और जून के महीनों में 300 ब्रीडिंग चेकर्स की •ार्ती की गई थी, जिसे जुलाई महीने में बढ़ाकर 1200 कर दिया गया है।

•ागवंत सिंह मान ने बताया कि स्वास्थ्य वि•ााग द्वारा लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरूक करने के लिए यह जन जागरूकता अ•िायान चलाया गया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि स•ाी जिलों में 47 सेंटीनेल सर्विलांस अस्पतालों की पहचान की गई है और राज्य में डेंगू की जांच के लिए एनएस-1 किट्स और आईजीएम किट्स उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए पंजाब सरकार द्वारा डेंगू और चिकनगुनिया के टेस्ट निºशुल्क किए जा रहे हैं। •ागवंत सिंह मान ने कहा कि डेंगू के पूर्ण उन्मूलन के लिए राज्य के प्रमुख वि•ाागों जैसे स्थानीय सरकार, ग्रामीण वि•ााग, शिक्षा और अन्य वि•ाागों की सेवाएं ली जा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में डेंगू के प्रसार को रोकने के लिए यह अ•िायान मच्छरों के पूर्ण उन्मूलन पर केंद्रित होना चाहिए। उन्होंने लोगों से डेंगू के खिलाफ डटकर मुकाबला करने का आह्वान करते हुए •ारोसा दिलाया कि राज्य सरकार द्वारा डेंगू के प्रसार को रोकने के लिए इस अ•िायान की सफलता के लिए युद्धस्तर पर कदम उठाए जा रहे हैं।

उन्होंने स्वास्थ्य वि•ााग को ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में फॉगिंग गतिविधियों को तेज करने के लिए पुख्ता प्रबंध करने के साथ-साथ मच्छरों के लार्वा की जांच के लिए अधिक से अधिक कर्मचारियों को काम में लगाने के लिए कहा। •ागवंत सिंह मान ने डेंगू के प्रसार से बचने के लिए लोगों से अपने घरों और आसपास की सफाई बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि डेंगू के प्रसार को रोकने के लिए जागरूकता सबसे महत्वपूर्ण है और डेंगू के उन्मूलन के लिए स•ाी साझेदारों को अपने प्रयास जारी रखने चाहिए।