बड़ी संख्या में समारोह में शामिल होंगे किसान
Jhajjar News (आज समाज) झज्जर: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी आज झज्जर आएंगे। सीएम सैनी यहां पर राज्य स्तरीय किसान सम्मान समारोह में शिरकत करेंगे। राष्ट्रीय स्तर पर इस कार्यक्रम को बिहार के भागलपुर से पीएम नरेंद्र मोदी शिरकत करेंगे। राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम का वर्चुअल माध्यम से आॅनलाइन प्रसारण किया जाएगा। राज्यस्तरीय कार्यक्रम के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
उपायुक्त प्रदीप दहिया ने आयोजन स्थल मुख्यमंत्री के आने वाले सड़क मार्ग का दौरा कर जायजा लिया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान शामिल होंगे जिसके लिए कार्यक्रम स्थल पर सभी प्रबंध पूरे किए गए हैं। पुलिस प्रशासन की ओर से भी विशेष प्रावधान किए गए हैं। ताकि आम जन को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। मुख्यमंत्री के आगमन पर रूट डायवर्ट भी कर दिए गए हैं।
किसानों को दी जाएगी सरकारी योजनाओं की जानकारी
राज्य स्तरीय किसान सम्मान समारोह में किसानों के लिए जागरूकता शिविर लगाया जाएगा। जिससे वे नए अवसरों और संसाधनों की जानकारी प्राप्त कर अपने कृषि उत्पादन में वृद्धि कर सकते हैं। कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से विशेष प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
जिसमें किसानों को कृषि से संबंधित नवीनतम तकनीक, जैविक और प्राकृतिक खेती, उन्नत बीज, उर्वरक, कृषि यंत्र और सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में किसानों को जागरूक करने के लिए 11 बजे से ही प्रदर्शनी लगा दी जाएगी। वहीं दो बजे विशेष कार्यक्रम की शुरूआत होगी।
ये भी पढ़ें : America Deported Indians : निर्वासित भारतीयों का विमान अमेरिका से पहुंचा दिल्ली