Haryana Cm News Karnal: मुख्यमंत्री नायब सैनी ने करनाल में सुनीं न्जनता की शिकायतें

0
52
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने करनाल में सुनीं न्जनता की शिकायतें
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने करनाल में सुनीं न्जनता की शिकायतें

समाधान के लिए दिए अफसरों को निर्देश

Karnal News (आज समाज) करनाल: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करनाल के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस पहुंचे। उनके दौरे का मुख्य उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करना और जनता से सीधा संवाद स्थापित करना था। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस मौके पर आम जनता से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों का तुरंत समाधान करने के निर्देश दिए। जनता मुख्यमंत्री की कार्यशैली और समस्याओं के प्रति उनकी तत्परता से काफी खुश नजर आई। मुख्यमंत्री सैनी की कार्यशैली की जनता ने सराहना की। मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में जनता का हुजूम उमड़ पड़ा और सभी ने अपनी समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। मुख्यमंत्री ने हर संभव कोशिश की कि सभी समस्याओं का मौके पर ही समाधान हो। मुख्यमंत्री के इस दौरे ने करनाल के लोगों को आशा और विश्वास दिलाया है कि उनकी समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द होगा और उनके नेता हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आगमन पर लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में नव नियुक्त डरऊ संजय बठला, घरौंडा विधायक हरविंद्र कल्याण, निवर्तमान मेयर रेनू बाला गुप्ता सहित कई भाजपा नेताओं और कार्यकतार्ओं ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। वहीं प्रशासन की ओर से ऊउ उत्तम सिंह, पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा, और नगर निगम आयुक्त अभिषेक मीणा ने भी उनका पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया